Categories: Uncategorized

दिल्ली के तिलक नगर में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म,

दिल्ली के तिलक नगर में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, AAP ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

दीपक तिवारी
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के तिलक नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है. इस घटना के बाद राजधानी में कानून व्यवस्था पर फिर से सवाल उठने लगे हैं. आम आदमी पार्टी इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साध रही है.
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस घटना को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है. बलात्कारियों और अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं बचा है. सात साल की बच्ची के साथ ऐसी घिनौनी हरकत होना बेहद चिंताजनक है. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और गृह मंत्रालय पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था पूरी तरह से केंद्र सरकार के अधीन है, लेकिन उनकी प्राथमिकता में ये मामला नहीं आता है. उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग अब और अनदेखी सहन नहीं करेंगे. भाजपा को गाली-गलौज छोड़कर कानून व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए.
विधायक जरनैल ने जताई नाराजगी: तिलक नगर के विधायक जरनैल सिंह ने भी इस घटना पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के अंतर्गत आती है, लेकिन वह अपराध रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है. आए दिन चोरी, लूट, फिरौती, हत्या और बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं. यह बेहद शर्मनाक स्थिति है. उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग अब गुस्से में हैं. अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. उन्होंने आश्वासन दिया कि वे दोषियों को सजा दिलाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे. स्थानीय लोगों ने भी इस घटना के बाद आक्रोश जताया और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. लोगों का कहना है कि यदि कानून का भय होता, तो ऐसी घटनाएं नहीं होती. वहीं, पीड़िता के परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है.
शपथ ग्रहण समारोह में जाने के सवाल पर कुछ बोलने से बचते दिखे: 27 साल बाद दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है. 5 फरवरी को मतदान और 8 फरवरी को जीत की घोषणा के बाद 20 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रामलीला मैदान में आयोजित किया जा रहा है. इसमें देशभर से राजनेताओं व उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया है. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल या आतिशी को शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है या नहीं और क्या वह जाएंगे. इस सवाल पर सिसोदिया कुछ कहने से बचते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता है. क्या खुद सिसोदिया शपथ ग्रहण समारोह में जाएंगे और क्या उनके पास आमंत्रण आया है इस पर उन्होंने कहा कि वह शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जाएंगे.

ntvtime

Recent Posts

छिंदवाड़ा में सिस्टम की नाकामी: सड़क न होने से डोली में ढोई गई गर्भवती, पेट में ही मासूम की मौत; माँ ICU में भर्ती

संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…

43 minutes ago

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

2 hours ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

3 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

6 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

6 hours ago