Explore the website

Looking for something?

Friday, July 17, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeनई दिल्लीदिल्ली विधानसभा के बाहर धरना देकर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन...

दिल्ली विधानसभा के बाहर धरना देकर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया “आप” विधायकों ने

दिल्ली विधानसभा के बाहर धरना देकर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया “आप” विधायकों ने
दीपक तिवारी
नई दिल्ली । “आप” विधायकों ने दिल्ली विधानसभा के बाहर धरना देकर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया । “आप” के विधायकों का आरोप है कि भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में पहली बार चुने हुए विधायकों को विधानसभा परिसर में प्रवेश से रोका जा रहा है। “आप” के विधायक विधानसभा के गेट के बाहर बैठे हुए थे, जहां उन्होंने भाजपा पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने उन्हें कोई वैध आदेश नहीं दिखाया। पार्टी के नेताओं का कहना है कि पुलिस ने उन्हें केवल आदेश का हवाला देते हुए रोका, लेकिन कोई आधिकारिक आदेश उन्हें नहीं दिखाया गया। “आप” विधायक ने बताया कि जब उन्होंने “जय भीम” के नारे लगाए, तो उन्हें विधानसभा परिसर से बाहर निकाल दिया गया। पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर से नफरत करती है और उनके नाम तथा तस्वीर से घृणा करती है।
“आप” नेताओं का कहना है कि यह पूरी घटना भाजपा की तानाशाही को उजागर करती है, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन कर रही है। इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष और दिल्ली पुलिस के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। “आप” ने आरोप लगाया कि भाजपा बाबासाहेब अंबेडकर के विचारों और उनके योगदान से घृणा करती है और उनकी तस्वीर को नष्ट करने की कोशिश कर रही है। इस घटना को लोकतंत्र के खिलाफ एक और कदम के रूप में देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन हंगामे के चलते आम आदमी पार्टी के कई विधायकों को तीन दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। विधायकों का कहना है कि अगर वे विधानसभा में सदन के अंदर नहीं जा सकते, तो परिसर के अंदर जाने की मंजूरी तो उन्हें जरूर है, लेकिन भाजपा और दिल्ली पुलिस अपने तानाशाही रवैये के चलते उन्हें विधानसभा परिसर के अंदर भी जाने नहीं दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version