छत्तीसगढ़ के दुर्ग केंद्रीय जेल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर अपना जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक किशुन साहू (निवासी ग्राम देवरी, थाना धमधा) जो पत्नी की हत्या के आरोप में 2024 से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद था। सूत्रों के अनुसार, शनिवार की सुबह जेल कर्मियों ने किशुन साहू को बैरक से शौचालय की ओर जाते देखा।
मृतक ने बेड शीट के कपड़े को फंदा बनाकर शौचालय के अंदर फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि दिनों से किशुन का स्वास्थ्य खराब चल रहा था और जेल के अंदर ही उनका इलाज भी चल रहा था। मृतक की मौत के खबर फैलते ही जेल परिसर में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
मौत के कारणों को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या बताया जा रहा है, हालांकि जेल प्रशासन और पुलिस इसे संदिग्ध मानते हुए जांच में जुट गए हैं। मौके पर पहुंची दुर्ग पदनापुर थाना पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More