Sunday, August 23, 2026

TOP NEWS

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और...

गौरव जोशीराजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज...

डिजिटल युग में कमाई...

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते...

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन...

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब...

LPG सप्लाई का महाप्लान:...

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज...
Homeछत्तीसगढदुर्ग केंद्रीय जेल में विचाराधीन कैदी ने लगाई फांसी, हत्या के मामले...

दुर्ग केंद्रीय जेल में विचाराधीन कैदी ने लगाई फांसी, हत्या के मामले में बंद था किशुन साहू

छत्तीसगढ़ के दुर्ग केंद्रीय जेल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर अपना जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक किशुन साहू (निवासी ग्राम देवरी, थाना धमधा) जो पत्नी की हत्या के आरोप में 2024 से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद था। सूत्रों के अनुसार, शनिवार की सुबह जेल कर्मियों ने किशुन साहू को बैरक से शौचालय की ओर जाते देखा।

मृतक ने बेड शीट के कपड़े को फंदा बनाकर शौचालय के अंदर फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि दिनों से किशुन का स्वास्थ्य खराब चल रहा था और जेल के अंदर ही उनका इलाज भी चल रहा था। मृतक की मौत के खबर फैलते ही जेल परिसर में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

मौत के कारणों को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या बताया जा रहा है, हालांकि जेल प्रशासन और पुलिस इसे संदिग्ध मानते हुए जांच में जुट गए हैं। मौके पर पहुंची दुर्ग पदनापुर थाना पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments