Monday, February 16, 2026

TOP NEWS

14 वर्षों से निलंबित...

प्राथमिक शाला झिरिया बहरा में नई पदस्थापना, विभागीय जांच के आदेशडिंडौरी : 16...

पीथमपुर : पुलवामा शहीदों...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ हिन्दू स्वाभिमान परिषद ने पीथमपुर/धार...

मेहंदवानी में ‘संपूर्णता अभियान...

कलेक्टर, जिला डिंडोरी के निर्देशानुसार मेहंदवानी (आकांक्षी विकासखंड) में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के...

कटनी में मंगेतर पर...

( कटनी सवाददाता मोहम्मद एज़ाज़ ) युवती ने पुलिस को बताया कि उसने युवक...
Homeमध्य प्रदेशदेवास : एमपी में चपरासी ने बनाया प्लान और कर डाली 32...

देवास : एमपी में चपरासी ने बनाया प्लान और कर डाली 32 लाख की लूट

सहकारी सोसायटी के कर्मचारी से 32 लाख की लूट का खुलासा, पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा एक फरार, चपरासी निकला मास्टरमाइंड..।

मध्यप्रदेश के देवास में पुलिस ने बुधवार को टोंकखुर्द थाना इलाके में बुधवार दोपहर को सहकारी सोसायटी के कर्मचारी से 32 लाख रुपये की लूट के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि उनका एक साथी अभी भी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। 32 लाख रूपये की लूट की इस वारदात का मास्टरमाइंड उसी सोसायटी का चपरासी निकला है जिसके कर्मचारी के साथ लूट हुई थी।

सोसायटी सचिव से 32 लाख की लूट

पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बुधवार 26 मार्च को पीपलरावां इलाके की जमोनिया में स्थित सहकारी सोसायटी के सहायक सचिव मुकेश पटेल किसानों से ऋण वसूली के 32 लाख रुपये लेकर टोंक खुर्द स्थित सहकारी बैंक में जमा करवाने जा रहे थे। तभी रास्ते में बरदू गांव के पास बाइक से आए दो बदमाशों ने कट्टा अड़ाकर पैसों से भरा बैग छीन लिया था और फरार हो गए थे। दोनों बदमाशों ने हेलमेट पहना हुआ था।

चपरासी निकला मास्टरमाइंड

दिनदहाड़े हुई 32 लाख रूपये की लूट की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत इलाके की नाकेबंदी की और मामले की जांच शुरू की। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला जिसमें हेलमेट पहने बदमाश नजर आए। पुलिस ने अब इस वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक वारदात का मास्टरमाइंड जमोनिया सहकारी सोसायटी का ही चपरासी राम कुशवाहा है जिसने पूरी प्लानिंग की थी। राम कुशवाहा ने अपने चार अन्य साथियों कुंदन सोलंकी, विष्णु साठिया, रोहित शाह और आमीन शाह के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। एक आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों के पास से 21 लाख रूपये बरामद किए गए हैं।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments