Explore the website

Looking for something?

Thursday, April 30, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

डिंडोरी जिले में विशेष...

डिंडोरी। Security Skills Council of India (SSCI) एवं Security and Intelligence Services Limited...

आम आदमी पार्टी ने...

किसानों की सुनी समस्या, जिला प्रशासन करे जल्द निराकरण* डिंडौरी (शहपुरा):-आम आदमी पार्टी (AAP)...

इंदौर: भीषण गर्मी में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में भीषण गर्मी के बीच जहां आम लोग घरों से...

इंदौर सिटी ACP के...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में रविवार देररात को एसीपी रूबीना मिजवानी और उनके पति...
Homeमध्य प्रदेशदेवास : कलेक्टर ऋतुराज सिंह का अनोखा अंदाज, शासकीय स्कूल में टीचर...

देवास : कलेक्टर ऋतुराज सिंह का अनोखा अंदाज, शासकीय स्कूल में टीचर बनकर बच्चों को पढ़ाया गणित

देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह का अनोखा अंदाज देखने को मिला। जहां जिले के एक सरकारी स्कूल में कलेक्टर साहब बच्चों को पढ़ाते हुए दिखाई दिए। जहां उन्होंने बच्चों को गणित के कुछ टिप्स दिए। दरअसल, कलेक्टर ऋतुराज सिंह जिले के ग्राम अगेरा में स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे थे। DM साहब निरीक्षण करते करते अचानक 8 वीं क्लास में पहुंच गए और बन गए शिक्षक और शुरू हो गए बच्चो को मेथ्स पढ़ाना।

उनके इस अंदाज को देखकर स्कूल के टीचर तो हैरान थे, लेकिन 8वीं क्लास के इन बच्चों ने जब अपने गणित के टीचर के रूप में क्लेक्टर सर को देखा तो वे खुशी से फूले ना समाए। कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने बच्चों को मेथ्स पढ़ाया साथ ही बच्चों ने भी अपने टीचर यानी क्लेक्टर साहब के सवालों का जवाब भी दिया। इतना ही नहीं DM साहब बच्चों से अंग्रेजी और संस्कृत संबंधी प्रश्न उत्तर भी किये जिसके की स्टूडेंटो ने बड़ी ही रुचि के साथ जवाब भी दिए।

यदि इसी तरह बड़े अधिकारी समय समय पर शासकीय स्कूलों में निरीक्षण करे और बच्चों से 1 टू 1 चर्चा करें तो निश्चित तौर पर शासकीय स्कूलों के हालात काफी ज्यादा सुधर सकते हैं। खैर जो भी हो लेकिन माड़ साहब बने कलेक्टर साहब के इस अंदाज की जिले भर में चर्चा है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version