Monday, February 16, 2026

TOP NEWS

पीथमपुर : पुलवामा शहीदों...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ हिन्दू स्वाभिमान परिषद ने पीथमपुर/धार...

मेहंदवानी में ‘संपूर्णता अभियान...

कलेक्टर, जिला डिंडोरी के निर्देशानुसार मेहंदवानी (आकांक्षी विकासखंड) में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के...

कटनी में मंगेतर पर...

( कटनी सवाददाता मोहम्मद एज़ाज़ ) युवती ने पुलिस को बताया कि उसने युवक...

रतलाम में ग्रामीण और...

रतलाम के लुनेरा स्थित प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर की पहाड़ी पर खनन का...
Homeमध्य प्रदेशदेवास : भगवान राधा-कृष्ण की रंगोली पैर से बिगाड़ने वाले सहायक प्राध्यापक...

देवास : भगवान राधा-कृष्ण की रंगोली पैर से बिगाड़ने वाले सहायक प्राध्यापक जुजेर पर एफआईआर

  • सहायक प्राध्यापक जुजेर के देश विरोधी स्टेटस व कन्नौद को नरक बताने संबंधी स्टेटस की भी शिकायत हुई थी। बताया जा रहा है कि सहायक प्राध्यापक द्वारा भारत की नागरिकता छोड़ने के एक मामले में खुशी जाहिर करने वाले स्टेटस भी लगाए गए थे, वहीं अपने कई स्टेटस में कन्नौद को नरक कहा था।

देवास। अंचल के कन्नौद के शासकीय महाविद्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान पिछले दिनों उकेरी गई भगवान राधा-कृष्ण की आकृति वाली रंगोली को पैर से बिगाड़ने के मामले में सहायक प्राध्यापक पर जांच के बाद प्रकरण दर्ज किया गया है। रसायन शास्त्र के सहायक प्राध्यापक जुजेर अली रंगवाला द्वारा रंगोली को पैर से बिगाड़ने का एक वीडियाे सोशल मीडियो पर वायरल हुआ था। इस मामले में भोपाल तक शिकायत हुई थी जिस पर मंत्री विश्वास सारंग ने कड़ी कार्रवाई की बात कही थी।

  • कन्नौद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले में शिकायती आवेदन मिलने के बाद जांच शुरू की गई।
  • उधर प्रभारी प्राचार्य द्वारा उनके स्तर से की गई जांच में घटनास्थल उनके कालेज का ही होना पाया गया।
  • इसके बाद उनके आवदेन के आधार पर आरोपित सहायक प्राध्यापक पर दो दिन पहले भारतीय न्याय संहिता की धारा 298, 196 के तहत केस दर्ज किया गया है।
  • मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा कालेज प्रबंधन व पुलिस को आवेदन दिया है।
  • इसमें सहायक प्राध्यापक पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही तत्काल निलंबन की मांग की गई है।

मामले में मिली शिकायत की जांच के बाद सहायक प्राध्यापक पर केस दर्ज किया गया है, आरोपित की तलाश की जा रही है। वास्तविक घटनाक्रम कब का है अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो करीब 10 दिन पहले वायरल हुआ था।

तहजीब काजी, टीआई कन्नौद थाना।

मामले में हुई एफआईआर व अन्य जानकारी वरिष्ठ स्तर पर भेज दी गई है, आगामी कार्रवाई वहीं से होगी। घटना कब की है, यह मुझे नहीं पता है।

प्रेमपाल गंगवार, प्रभारी प्राचार्य कन्नौद महाविद्यालय।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments