Explore the website

Looking for something?

Friday, July 24, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

जिला चिकित्सालय डिण्डौरी में...

कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने तथा स्वास्थ्य विभाग की छबि धूमिल...

इंदौर में ड्राई फ्रूट...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) ग्राहक की शिकायत पर मालवा मिल स्थित दुकान से...

इंदौर में दो राज्यों...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) इंदौर में राजस्थान और मध्य प्रदेश पुलिस के बीच...

डॉक्टर की लापरवाही से...

शाहपुरा/डिंडौरी। विकासखंड शहपुरा के ग्राम कठौतिया निवासी एक पशुपालक ने मेहंदवानी पशु चिकित्सालय...
Homeदेशदेहरादून में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 2 अग्निवीरों समेत 3 युवकों...

देहरादून में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 2 अग्निवीरों समेत 3 युवकों की मौत

  • डिवाइडर से टकराई बाइक, अस्पताल में इलाज के दौरान तीनों युवकों की मौत

देहरादून: शहर में फिर भीषण सड़क हादसा हुआ है. थाना राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार देर रात को एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई थी. हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों युवकों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया था.

सड़क हादसे में 2 अग्निवीरों समेत 3 युवकों की मौत

डॉक्टरों के अथक प्रयास के बाद भी तीनों को बचाया नहीं जा सका. तीनों युवकों की अलग-अलग समय पर मौत हो गई. इसके बाद पुलिस द्वारा तीनों शवों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिये गए. हादसे का शिकार दो युवक अग्निवीर थे. वो हाल ही में सेना में भर्ती हुए थे.

उत्तरकाशी के रहने वाले थे युवक

जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी के पुरोला निवासी 21 वर्षीय आदित्य रावत, नौगांव निवासी 20 वर्षीय नवीन और पुरोला निवासी 21 वर्षीय मोहित रावत हादसे का शिकार हुए हैं. आदित्य देहरादून में और मोहित करणपुर में रहता था. नवीन सहस्त्रधारा रोड इलाके में रहकर पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था.

दो युवकों का अग्निवीर में हुई था चयन

मोहित और आदित्य का चयन अग्निवीर में हुआ था. दोनों को ज्वाइनिंग देकर ट्रेनिंग पर जाना था. नवीन प्रतियोगी परीक्षा के साथ सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था. मंगलवार देर रात को तीनों करीब सवा दो बजे बाइक से राजपुर से घंटाघर की ओर आ रहे थे. उसी दौरान राजपुर रोड पर सिल्वर सिटी के पास बाइक डिवाइडर से टकराकर पलट गई. हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलने के बाद थाना राजपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों घायलों को दून अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी गई.

पुलिस ने ये बताया: थाना राजपुर प्रभारी सैंकी कुमार ने बताया है कि

  • दून अस्पताल में इलाज के दौरान मोहित की मौत हो गई. बुधवार दोपहर में आदित्य की मौत हुई. शाम के समय नवीन ने भी दम तोड़ दिया. इसके बाद पुलिस द्वारा तीनों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है. साथ ही घटना के संबध में अग्रिम कार्रवाई जारी है.
  • सैंकी कुमार, प्रभारी, राजपुर थाना

पहले भी हो चुके ये बड़े हादसे

देहरादून में ये कोई पहला हादसा नहीं है. इससे पहले पिछले साल 11 नवंबर की रात देहरादून में भीषण सड़क हादसा हुआ था. उस हादसे में इनोवा सवार 3 युवकों और दो युवतियों की दर्दनाक मौत हो गई थी. एक युवक अभी भी अस्पताल में जीवन के लिए मौत से संघर्ष कर रहा है. 13 मार्च 2025 को भी देहरादून में बड़ा हादसा हुआ था. एक मर्सिडीज चालक ने फुटपाथ पर चल रहे चार मजदूरों की जान ले ली थी.

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version