Categories: देश

दोपहर-शाम की देश-राज्य की बड़ी खबरें

दोपहर-शाम की देश-राज्य की बड़ी खबरें

● केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दी, इससे करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनरों को फायदा मिलेगा

● अयोध्या में राम मंदिर का ध्वज आंधी-तूफान में भी फहराएगा, यह 360 डिग्री घूम सकेगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को करेंगे ध्वजारोहण, 10 हजार मेहमान आमंत्रित, 3000 कमरे बुक किए गए

● अब भारत में भी बनेंगे सिविल एयरक्राफ्ट SJ-100, रूस की सरकारी कंपनी और HAL के बीच हुआ समझौता, यह समझौता UDAN योजना के लिए बड़ा बदलाव माना जा रहा है

● एसआईआर की घोषणा पर विवाद, राजनीतिक दलों के विरोध पर भाजपा ने कहा — विपक्ष देशहित की हर बात का विरोध करता है

● सुप्रीम कोर्ट ने कहा — अगर हम अपने डॉक्टरों का ध्यान नहीं रखेंगे तो समाज हमें माफ नहीं करेगा, स्वास्थ्य व्यवस्था पर अदालत की सख्त टिप्पणी

● कर्नाटक में संघ की गतिविधियों पर रोक लगाने की सरकार की कोशिश को झटका, हाईकोर्ट ने आदेश पर रोक लगाई

● जयपुर में हाईटेंशन लाइन से बस में आग लगने के बाद सिलेंडर ब्लास्ट, 2 लोगों की मौत, 10 से ज्यादा झुलसे, 15 दिन में देश का 5वां बड़ा बस हादसा

● दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर बस में आग, एयर इंडिया के विमान के पास खड़ी थी बस, किसी के घायल होने की खबर नहीं

● गुजरात के पेढवाड़ा गांव में 8 शेरों का झुंड घुसा, रातभर गलियों में घूमे और एक गाय का शिकार किया, लोगों ने छतों से वीडियो बनाए

● चक्रवात मोन्था आज शाम आंध्र तट से टकराएगा, हवा की रफ्तार 110 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, 5 मीटर ऊंची लहरों की चेतावनी, विशाखापट्टनम, विजयवाड़ा और तिरुपति से 52 उड़ानें रद्द

● टाटा समूह में फिर विवाद, नोएल टाटा और दो अन्य ट्रस्टियों ने मेहली मिस्त्री को दोबारा ट्रस्टी बनाए जाने का विरोध किया

● गिरावट के साथ कारोबार कर रहा भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर बंद हुए

ntvtime

Share
Published by
ntvtime

Recent Posts

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

36 minutes ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

1 hour ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

4 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

4 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

5 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

5 hours ago