दो महीने से रसूख के चलते फरारी काट रहे बजरंग दल का नेता रेप केस में गिरफ्तार

दो महीने से रसूख के चलते फरारी काट रहे बजरंग दल का नेता रेप केस में गिरफ्तार

रेप केस में राहत के लिए आत्मदाह का प्रयास किया, उसी केस में पुलिस ने भेजा जेल

विशाल सैनी ब्यूरो चीफ कानपुर

कानपुर-गोविंद नगर थाने के बाहर फेसबुक लाइव पर आकर आत्मदाह की कोशिश करने वाले बजरंग दल के पदाधिकारी को पुलिस ने रेप केस में अरेस्ट कर लिया है गोविंद नगर थाने में आत्महत्या की कोशिश करने और सरकारी काम में बाधा की एफआईआर दर्ज की है कलक्टरगंज थाने में दो महीने पहले दिलीप सिंह बजरंगी पर रेप केस दर्ज हुआ था। अब पुलिस ने थाने के बाहर आत्मदाह की कोशिश करने के बाद आरोपी को अरेस्ट करके जेल भेज दिया एडीसीपी साउथ महेश कुमार ने बताया कि बजरंग दल का पूर्व जिला संयोजक दिलीप सिंह बजरंगी के खिलाफ 5 नवंबर 2024 को कलक्टरगंज थाने में एक युवती ने रेप, छेड़खानी समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी नवाबगंज में रहने वाली युवती ने बताया कि शादी का झांसा देकर उससे घंटाघर के होटल में संबंध बनाए और इसके बाद शादी से मुकर गया था। इतना ही नहीं बजरंगी ने उसका निजी वीडियो भी वायरल कर दिया था रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था सोमवार को दिलीप सिंह बजरंगी सैकड़ों बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ गोविंद नगर थाने पहुंच गया रेप केस में पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसके साथ ही दिलीप ने सिर पर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयोग किया वहां मौजूद पुलिस ने दिलीप सिंह के दबोचकर हिरासत में लिया इसके बाद कलक्टरगंज पुलिस के हवाले कर दिया वहीं, दूसरी तरफ गोविंद नगर पुलिस ने मामले में आरोपी दिलीप सिंह के खिलाफ आत्मदाह की कोशिश करने और सरकारी कार्य में बाधा की एफआईआर दर्ज की है कलक्टरगंज पुलिस ने रेप केस में अरेस्ट कर लिया और उसके कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया आरोपी दिलीप सिंह बजरंगी के खिलाफ दो महीने पहले कलक्टरगंज थाने में रेप केस रजिस्टर्ड हुआ था उसके रसूख के चलते पुलिस आरोपी पर हाथ नहीं डाल रही थी, उसने आत्मदाह का प्रयास किया तो पुलिस को एक मौका मिल गया इसके बाद गोविंद नगर थाने की पुलिस बजरंगी को हिरासत में लिया और कलक्टरगंज थाने की पुलिस को सौंप दिया कलक्टरगंज थाने की पुलिस ने उसे रेप केस में जेल भेज दिया।

ntvtime

Recent Posts

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

13 minutes ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

3 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

3 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

4 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

4 hours ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

4 hours ago