( संवाददाता जितेंद्र सिंह चौहान )
धामनोद। नगर के व्यापारियों के साथ मुंबई के व्यापारियों ने रुई की गठानों का व्यापार किया, लेकिन जब भुगतान की बारी आई, तो भुगतान देने से साफ इंकार कर दिया। पीड़ित पक्ष ने थाना धामनोद पर इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार अंधेरी मुंबई स्थित एसटी टेक्सटाइल प्राइवेट लिमिटेड फर्म के संचालकों पर आरोप है कि उन्होंने रुई गठान विक्रेता से करीब 7 करोड़ रुपये का माल बिना भुगतान हड़प लिया। यह मामला विक्रेता और क्रेता के बीच विश्वास के आधार पर हुआ, लेकिन बाद में क्रेता फर्म ने भुगतान करने से इंकार कर दिया। विक्रेता के साथ धोखाधड़ी की।
यह है पूरा मामला
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
इस मामले में पुलिस ने जिला अभियोजन अधिकारी से विधिक अभिमत प्राप्त किया और पाया कि विक्रेता फर्म के साथ धोखाधड़ी और विश्वास का दुरुपयोग किया गया है। क्रेता फर्म ने जानबूझकर कोई लिखित एग्रीमेंट नहीं किया। विक्रेता के बार-बार अनुरोध करने के बावजूद क्रेता द्वारा भुगतान नहीं किया। इस कारण यह मामला धोखाधड़ी और षड्यंत्र का साबित हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…
छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…
छिंदवाड़ा, 22 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई…
iPhone 18 Pro Launch Date in India: टेक जगत में ऐपल (Apple) की अगली फ्लैगशिप…
चेन्नई: तमिलनाडु की नवनिर्वाचित सरकार ने अपने चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में…
इंदौर: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर से एक बेहद चौंकाने वाली और डराने वाली…