खरगोन : 6 माह में लौटा दूंगा, कर्ज की मजबूरी है… चोर ने दुकान में छोड़ी चिट्ठी

( संवाददाता जितेंद्र सिंह चौहान )

  • खरगोन के जमींदार मोहल्ले में रॉयल फूड दुकान से ढाई लाख रुपये चोरी हुए। चोर ने एक चिट्ठी छोड़ते हुए मजबूरी में चोरी की बात कही और छह महीने में पैसे लौटाने का वादा किया। पुलिस इस अनोखे मामले की जांच कर रही है।

खरगोन। कर्ज की मजबूरी के कारण यह चोरी कर रहा हूं, आपके मोहल्ले का ही निवासी हूं। ढाई लाख रुपये की जरूरत है, इसलिए उतने ही ले जा रहा हूं। हां, छह महीने में वापस लौटा दूंगा। आपके ही मोहल्ले का हूं। खरगोन में रविवार रात को जमींदार मोहल्ले में कोल्ड ड्रिंक सप्लाई करने वाली रायल फूड दुकान में चोरी हो गई।

काउंटर से ढाई लाख रुपये गायब था। इसके साथ ही चिट्टी मिली है। चोर ने व्यापारी से चोरी के लिए माफी मांगी है। अगले छह महीने में रुपये लौटाने का वादा भी किया।

पुलिस चिट्ठी पढ़कर हुई हैरान

  • चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंचे एएसआइ अशरफ खान ने बताया कि पत्र बरामद कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित व्यापारी जुजर बोहरा का कहना है कि दुकान में रखे बैग में कुल 2 लाख 84 हजार रुपये थे। अज्ञात चोर 2.5 लाख रुपए लेकर गया है। चोर दुकान में प्याऊ के ऊपर की तरफ से घुसा था।
  • पुलिस का कहना है कि इतनी चोरियां हुई हैॆ। आरोपी गिरफ्तार किए हैं, लेकिन इस तरह की चिट्टी पहली बार मिली है। इस चिट्ठी के माध्यम से चोर बकायदा ईमानदारी से रुपये लौटाने की बात कह रहा है।

छह महीने में लौटा दूंगा आपके पैसे

  • अज्ञात चोर ने दुकान में पत्र छोड़ा है। इसमें उसने दुकान मालिक से इसके लिए माफी मांगी। चिट्ठी में उसने लिखा कि मुझे पैसों की सख्त जरूरत है। मुझ पर बहुत कर्जा है। मैं आपके पैसे वापस लौटा दूंगा, लेकिन मुझे थोड़ा समय लगेगा।
  • मैंने पैसे नहीं चुकाए तो मुझे जेल हो जाएगी, इसलिए में रात में आपकी दुकान की पीछे वाली शटर के ऊपर से आके पैसे ले रहा हूं। मैंने उतने ही पैसे लिए हैं, जितना कर्जा चुकाना है। बाकी किसी भी सामान को कुछ नहीं करूंगा।
  • मैं छह महीने में आपके पैसे लौटा दूंगा। मैं सामने भी आ जाऊंगा। मैं आपसे और आपके बेटे दोनों से हाथ जोड़ के माफी मांगता हूं। मैं रामनवमीं के दिन चोरी कर रहा हूं। मेरा चोरी का इरादा नहीं था, लेकिन मैं बहुत मजबूर हूं।
  • आप चाहो तो छह महीने बाद मुझे पुलिस में दे देना, लेकिन अभी मेरा पैसे चुराना बहुत जरूरी है। मैंने आपको सारी बातें सच-सच बता दीं। अभी मैं सामने नहीं आ पाऊंगा। आप मुझे अच्छे से जानते भी हो। जब मैं आपके पैसे आपको वापस दूंगा, तब आप मुझे सजा दे देना। छह महीने बाद पुलिस में दे देना।
नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…

15 minutes ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

30 minutes ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

42 minutes ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

53 minutes ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

2 hours ago

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, एक नवजात की मौत, 3 झुलसे; सर्जन न होने पर जबलपुर किया था रेफर

छिंदवाड़ा, 22 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई…

2 hours ago