धार : महिला पुलिसकर्मी ने तेज रफ्तार कार से लोगों को कुचला, फिर पूछा- सड़क पर क्यों खड़े हो और हो गई फरार

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

मध्य प्रदेश के धार जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बड़नगर जेल में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी ने नशे की हालत में अपनी कार से चार लोगों को टक्कर मार दी. इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.

मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन जब खुद वर्दीधारी ही इन आदेशों की सरेआम धज्जियां उड़ाएं तो सवाल उठना लाज़मी है. धार जिले के बदनावर से आई एक चौंकाने वाली तस्वीर ने पूरे पुलिस सिस्टम को कटघरे में खड़ा कर दिया है. बड़नगर जेल में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी शराब के नशे में धुत होकर तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए चार लोगों को कुचल गई. यह हादसा बुधवार रात जेल रोड स्थित बकरा बाजार क्षेत्र में हुआ.

हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. वहीं दो अन्य का इलाज बदनावर के शासकीय चिकित्सालय में जारी है.

कार पर लगा था पुलिस की स्टीकर

महिला पुलिसकर्मी ने पुलिस का स्टीकर लगाया हुआ था. निजी वाहन में सवार वह कार को तेज रफ्तार से चला रही थी. चार राहगीरों को टक्कर मारने के बाद महिला पुलिसकर्मी ने आगे खड़े दोपहिया वाहनों को भी नुकसान पहुंचा दिया. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि महिला अफसर पूरी तरह नशे में थी.

टक्कर मारने के बाद लोगों से पूछे सवाल

हद तो तब हो गई जब महिला पुलिसकर्मी ने खुद को निर्दोष साबित करने की कोशिश की और घटनास्थल पर मौजूद लोगों से उल्टा सवाल करने लगी. उसने पूछा- “तुम लोग सड़क पर क्यों खड़े थे?” यह पूरा घटनाक्रम अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है.

घटना के बाद फरियादी मतीन अली की शिकायत पर बदनावर पुलिस ने मामला तो दर्ज किया, लेकिन रिपोर्ट में अज्ञात वाहन चालक लिखा है. वहीं, पीड़ितों ने स्पष्ट रूप से महिलाकर्मी की पहचान की है और साक्ष्य के तौर पर वीडियो भी दिखाया है.

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

36 minutes ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

3 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

4 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

4 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

4 hours ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

5 hours ago