मुजफ्फरनगर : पैरों में लाल-हरी लाइट बांध रात में उड़ा दिए कबूतर, गांव में फैली ड्रोन की अफवाह

ड्रोन की अपवाहों के बीच दो युवकों ने ग्रामीणों को डराने के लिए पैरों में लाइट बांधकर कबूतर गांव के ऊपर उड़ा दिए।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की यह घटना आपको हैरान कर देगी। यहां ड्रोन की अफवाहों के बीच दो युवकों ने ग्रामीणों को डराने के लिए कबूतरों के पैरो में लाल और हरे रंग की लाइट बांधकर उन्हे उड़ा दिया। रात के अंधेरे में जब इन कबूतरों ने गांव के ऊपर से चक्कर लगाए तो गांव के लोग घबरा गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए इनके कब्जे से एक पिंजरा व दो कबूतर और तीन लाइट बरामद की।

ग्रामीणों ने देखा गांव के ऊपर उड़ रहा था ड्रोन जैसा कुछ

घटना ककरौली थानाक्षेत्र के गांव जटवाड़ा की है। ग्रामीणों को रात के अंधेरे में एक लाल व हरी लाईट जलता हुआ ड्रोन जैसा कुछ गांव के ऊपर उड़ता हुआ दिखाई दिया। इस पर गांव वाले डर गए और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। गांव पहुंची पुलिस ने ड्रोन जैसे दिखने वाले इस उपकरण का पीछा किया तो पता चला कि ये कबूतर थे। इनके पैरों में लाइट बांधी गई थी। इस पर पुलिस दो कबूतरबाजों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने ली घर की तलाशी तो मिले पालतू कबूतर ( Drone )

इनमें से एक अभियुक्त शाकिब के घर की तलाशी लेने पर पालतू कबूतर मिले। दोनों आरोपियों ने अपने नाम सोएब पुत्र अफसर निवासी ग्राम जटवाडा थाना ककरौली और शाकिब पुत्र जावेद निवासी ग्राम जटवाडा थाना ककरौली मुजफ्फरनगर बताए हैं। दोनों की उम्र 23 से 24 वर्ष है। पूछताछ में इन्होंने पुलिस को बताया कि, कबूतर के पैर व गर्दन में बांधने वाली लाल व हरी लाईट शाकिब लाया था। गांव में ड्रोन की अफवाह पहले से ही फैली हुई थी। इसी बीच इन्होंने गांव में मजाक व मस्ती के इरादे इन कबूतरों के उड़ा दिया ताकि गांव के लोगों को ड्रोन लगे।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

4 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

5 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

6 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

9 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

10 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

10 hours ago