Explore the website

Looking for something?

Saturday, May 23, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

कटनी में भीषण सड़क...

कटनी के चाका बायपास ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े...

भोपाल : क्राइम ब्रांच...

भोपाल क्राइम ब्रांच ने पंजाब मेल ट्रेन से गांजा तस्करी कर पहुंचे 7...

इंदौर में फिल्मी अंदाज...

इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र स्थित गुलाब बाग पेट्रोल पंप पर बाइक सवार बदमाशों...

भोजशाला फैसले के बाद...

धार, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ द्वारा भोजशाला विवाद पर दिए...
Homeनई दिल्लीनए आयुष्मान आरोग्य मंदिर, अस्पतालों के नए ब्लॉक्स, अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनें

नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर, अस्पतालों के नए ब्लॉक्स, अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनें

आज त्यागराज स्टेडियम में, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के कर-कमलों से दिल्लीवासियों को 17 नई जनकल्याणकारी योजनाओं का उपहार मिला है

ब्यूरो रिपोर्टर सतेंद्र जैन

नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर, अस्पतालों के नए ब्लॉक्स, अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनें, छात्रावास, जरूरतमंदों के केयरटेकरों को आर्थिक सहायता और वरिष्ठ नागरिकों के लिए वृद्धाश्रम जैसी सुविधाएं दिल्ली के नागरिकों को संबल, आत्मनिर्भरता और सम्मानपूर्ण जीवन जीने की शक्ति प्रदान करेंगी।

प्रधानमंत्री जी ने मध्यम वर्ग को राहत देते हुए 12 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स में छूट के साथ ही नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी लागू कर हर परिवार को बड़ी राहत दी है। आज जब हम दिल्ली के एक्सप्रेसवे से लेकर मेट्रो विस्तार तक, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों से लेकर यमुना सफाई तक, उज्ज्वला कनेक्शन से लेकर आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर तक – इन सबका स्मरण करते हैं, तो एक ही नाम मन में आता है- आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी।

जब हम दिल्ली के लिए इस सहयोग को साकार रूप में उतरते हुए देखते हैं, तो इसके पीछे गृह मंत्री जी का मार्गदर्शन और संबल स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। जब-जब दिल्ली ने समय, योजना, बजट और सुविधाएं मांगी, उन्होंने सदैव खुले हृदय से समर्थन एवं सहयोग दिया।

यह सब बिना भेदभाव, बिना राजनीति और बिना पक्षपात के हुआ, क्योंकि प्रधानमंत्री जी का मानना है कि सत्ता विशेषाधिकार नहीं, बल्कि सेवा का अवसर है।

इस अवसर पर माननीय केंद्रीय कॉर्पोरेट मामलों एवं सड़क परिवहन राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा जी, दिल्ली के सांसदगण, सभी कैबिनेट मंत्री, दिल्ली के महापौर तथा अनेक गणमान्यजनों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version