नरसिंहपुर : 26 साल की टीचर के प्यार में पड़ गया छात्र, साड़ी पहनकर आई तो कर दिया गंदा कमेंट, शिकायत की तो कर डाला ये कांड?

एनटीवी टाइम न्यूज नरसिंहपुर/मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक छात्र ने अपनी महिला टीचर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वजह थी उसका एकतरफा प्यार और शिकायत से उपजा गुस्सा।

प्यार की जिद और पागलपन की हद

18 वर्षीय सूर्यांश कोचर, एक्सीलेंस स्कूल का छात्र था। वह अपनी 26 वर्षीय टीचर से एकतरफा मोहब्बत करता था। 15 अगस्त को स्कूल के कार्यक्रम में जब टीचर साड़ी पहनकर आईं, तो उसने आपत्तिजनक कमेंट कर दिया। नाराज टीचर ने तुरंत उसकी शिकायत स्कूल में कर दी। यही बात सूर्यांश के दिल में जहर बन गई।

शिकायत से निकला बाहर, गुस्से में पहुंचा टीचर के घर

स्कूल प्रिंसिपल ने उसकी हरकतों और लगातार आती शिकायतों के चलते उसे स्कूल से निकाल दिया। बताया जाता है कि वह अपने से उम्र में बड़े लोगों के साथ रहता था और अक्सर अजीब व्यवहार करता था। सोमवार को उसने पेट्रोल की बोतल उठाई और सीधे अपनी टीचर के घर जा पहुंचा। बिना सोचे-समझे उसने पेट्रोल उन पर उड़ेल दिया और आग लगा दी। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया।

स्कूल में पहले ही खराब थी युवक की छवि

स्कूल प्रशासन के मुताबिक सूर्यांश क्लास 9वीं में दर्ज था, लेकिन पढ़ाई 12वीं बायोलॉजी में कर रहा था। उसकी तबीयत अक्सर खराब रहती थी। कुछ दिन पहले वह जयपुर जाने की बात कहकर अचानक गायब भी हो गया था। इन सब वजहों से स्कूल में उसकी छवि बिगड़ चुकी थी।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। टीचर का इलाज जारी है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

5 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

5 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

6 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

10 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

10 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

10 hours ago