Archana Tiwari Case: पुलिस 13 दिन की रहस्यमय कहानी का आज राज खोलेगी. सूत्रों के अनुसार, पुलिस इस मामले का खुलसा आज दोपहर तक कर सकती है.
एनटीवी टाइम न्यूज/पुलिस अर्चना को प्लेन से लेकर आज अल सुबह भोपाल पहुंच गई है, जहां अर्चना से जीआरपी की टीम पूछताछ करेगी. इस पूछताछ में कई रहस्यों से पर्दा हटेगा. मंगलवार को नेपाल बॉर्डर के पास उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से अर्चना को बरामद किया गया है. अब ऐसे में सवाल है कि आखिर 13 दिन तक अर्चना कहां और किस हालत में थी? बता दें कि अर्चना तिवारी के रहस्मयी तरीके से लापता होने और बरामदगी को लेकर आज दोपहर 1 बजे GRP पुलिस खुलासा करेगी. दरअसल, SP रेल इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.
पुलिस 13 दिन की रहस्यमय कहानी का आज राज खोलेगी. हालांकि मामले का खुलसा करने से पहले पुलिस अर्चना से पूछताछ करेगी और उन सवालों के जवाब जानने की कोशिश करेगी, जिनके जवाब पुलिस के पास भी नहीं है. SP रेल राहुल कुमार लोढ़ा आज दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अर्चना तिवारी के रहस्मयी तरीके से लापता होने और बरामदगी को लेकर खुलसा करेंगे.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अर्चना अकेली ही थी और उसके साथ कोई मौजूद नहीं था. जीआरपी भोपाल की टीम लगातार ग्वालियर, दिल्ली और नेपाल बॉर्डर तक पीछा किया.
7 अगस्त को अर्चना तिवारी हॉस्टल से घर के लिए नर्मदा एक्सप्रेस से निकली थी. भोपाल पहुंचने पर अर्चना की चाची से बातचीत भी हुई, लेकिन जब ट्रेन सुबह 6:50 बजे कटनी स्टेशन पहुंची तो वो वहां नहीं उतरी. जिसके बाद परिजने ने अर्चना की खोजबीन शुरू कर दी. हालांकि अर्चना का बैग ट्रेन की बर्थ पर मिला, जबकि वो गायब थी. इसके बाद परिजनों ने जीआरपी में मामला दर्ज करवाया.
पुलिस जांच में पता चला कि अर्चना का सफर नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन से इंदौर से शुरू हुआ जो भोपाल होते हुए इटारसी पहुंची, क्योंकि अर्चना का आखिरी लोकेशन इटारसी पर ही था. इसके बाद जीआरपी भोपाल की टीम लगातार कटनी, नर्मदापुरम, ग्वालियर, भोपाल, दिल्ली और नेपाल बॉर्डर तक छानबीन की.
नई दिल्ली:अगर आप अपने मोबाइल फोन में नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड ऐप्स या किसी भी…
स्मार्टफोन क्रांति: भारत सरकार ने नोटिफाई की ₹62,500 करोड़ की नई मोबाइल मैन्युफैक्चरing स्कीम, कंपनियों…
UGC नियमों और आरक्षण के खिलाफ जंतर-मंतर पर बड़ा बवाल; पुलिस से झड़प के बाद…
संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…
Google AI Premium Offer: क्या है गूगल की नई योजना?Gemini Advanced and 2TB Cloud Storage:…
GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…