Categories: Uncategorized

नर्मदांचल गौ सेवा समिति केन्द्र ढोंढ़ा में शिक्षक व दल्कासरई के किसानों ने किया विजिट*

शहपुरा:- आज दिनांक 23 मार्च 2025 को शिक्षक व किसानों ने ढोंढ़ा पहुंचकर जैविक कृषि फार्म का किया भ्रमण, जैविक खेती के प्रायोगिक प्रशिक्षण व नवाचार के लिए जाने जाते है बिहारी लाल साहू जैविक खेती देखने का मन करे तो चले जिला डिण्डोरी और मिले जिला डिण्डोरी के जाने-माने बहुचर्चित ऑर्गेनिक फार्मिंग एक्सपर्ट श्री बिहारी लाल साहू से जो कि विगत 10 वर्षो से जैविक खेती कर रहे है।

स्वंय जैविक खेती करने के साथ-साथ ग्रामीण किसान बंधुओ को जैविक खेती करने के लिए लगातार प्रशिक्षित कर रहे है बात यही नहीं रुकती किसान बंधुओ के साथ महाविद्यालय, विद्यालय, सरकारी संस्थान, एनजीओ ऐसे अनेको मंच के माध्यम से जिला डिण्डोरी सहित विभिन्न जिला में जैविक खेती का प्रशिक्षण निशुल्क देने का अमूल्य कार्य कर रहे है। इसके साथ-साथ अपने फार्म हाउस में जैविक खेती का लाइव डेमो भी दिखाते है।

बिहारी लाल जी जिला डिण्डोरी के लिए शान व गौरव है उनके इस पूनीत कार्य के कारण राज्य स्तरीय जैविक, राष्ट्रीय स्तर में जैविक खेती में पुरस्कार मिल चुका है यही नही जवाहर लाल कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर सहित अनेक संस्थानों ने बिहारी लाल जी को पुरस्कार दे चुकी है ।

हाल ही में जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल ने शिक्षक श्रमोदय विद्यालय जबलपुर से डा. बालक राम झारिया दल्का सरई के हर प्रसाद झारिया, कृष्ण कुमार झारिया, बाहू लाल झारिया को नर्मदांचल गौ सेवा केन्द्र ढोंढ़ा में संचालित जैविक फार्म हाउस का विजिट करवाया साथ ही केंचुआ खाद, जीवामृत, बीजोपचार,नील हरित शैवाल,एजोला,अग्नि अस्त्र, वर्मी वाश व केंचुआ का खेती में क्या अहम योगदान है,तथा मृदा परीक्षण का भी विस्तार से जानकारी दिए।किसानों ने देखा समझा और जैविक खेती के कार्य को सराहा, जैविक खेती करने का निर्णय लिया

इस कार्यक्रम जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू शिक्षक श्रमोदय विद्यालय जबलपुर से डा. बालक राम झारिया दल्का सरई के हर प्रसाद झारिया, कृष्ण कुमार झारिया, बाहू लाल झारिया
आदि उपस्थित रहे।

डिंडोरी से लीलाराम साहू कि रिपोर्ट

leelasahu2930@gmail.com

Share
Published by
leelasahu2930@gmail.com

Recent Posts

छिंदवाड़ा में सिस्टम की नाकामी: सड़क न होने से डोली में ढोई गई गर्भवती, पेट में ही मासूम की मौत; माँ ICU में भर्ती

संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…

2 hours ago

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

4 hours ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

5 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

7 hours ago