पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सीबीएसई बोर्ड, लखीमपुर खीरी में विद्या भारती अवध प्रांत द्वारा आयोजित दो दिवसीय “सरस्वती संस्कार केंद्र शिविर” का समापन सत्र आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सेवा क्षेत्र की शिक्षा पर केंद्रित इस शिविर में पाँच संस्कार केंद्रों के छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समापन सत्र का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रांत सेवा संयोजक सुरेश मणि सिंह, मातृ भारती की उपाध्यक्ष श्रीमती अंशु बाजपेई, कोषाध्यक्ष श्रीमती शन्नो तिवारी और विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविन्द सिंह चौहान द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण, पुष्पार्चन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मंच पर विराजमान गणमान्य अतिथियों का विद्यालय परिवार की ओर से रोली और बैच लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में मंच पर उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों का परिचय कराया।
इस दो दिवसीय संस्कार सेवा शिविर के दौरान विभिन्न रचनात्मक और शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन सत्र में इन प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं इस प्रकार रहे:
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More