ग्रेटर नोएडा की चर्चित पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पहले प्रेम कहानी, फिर सुरक्षा एजेंसियों की जांच और अब एक ऐसा वीडियो जिसने सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा कर दिया है। वायरल वीडियो में सीमा हैदर को कथित तौर पर “पाकिस्तान जिंदाबाद” और “हिंदुस्तान मुर्दाबाद” जैसे विवादित नारे लगाते हुए दिखाया जा रहा है। लोगों की नाराज़गी के बीच सवाल यह उठ रहा है — क्या यह वीडियो असली है या किसी साजिश का हिस्सा?
सोशल मीडिया पर जो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, उसमें सीमा हैदर के साथ सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह भी नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि सीमा देश विरोधी नारे लगाती दिख रही हैं। इस वीडियो ने ना सिर्फ आम जनता को बल्कि राजनीतिक गलियारों को भी गर्मा दिया है।
वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए वकील एपी सिंह ने दावा किया है कि यह वीडियो 2023 के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के दौरान का है। उन्होंने कहा कि उस समय उन्होंने और सीमा हैदर ने “भारत माता की जय” और “पाकिस्तान मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए थे। अब उसी वीडियो को एडिट कर, तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है ताकि दोनों को बदनाम किया जा सके।
एपी सिंह ने इस वीडियो को पाकिस्तान की साजिश बताया है। उनका कहना है कि पाकिस्तान अब सोशल मीडिया को एक नया युद्ध का मैदान बना रहा है, जहाँ फेक कंटेंट के ज़रिए भारत को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने जांच एजेंसियों से इस वीडियो की फॉरेंसिक जांच कराने और इसके पीछे के लोगों को बेनकाब करने की मांग की है।
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More