पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस हेतु आवेदन आमंत्रित

पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस हेतु आवेदन आमंत्रित  कटनी – आगामी दीपावली त्यौहार पर 15 दिन की अवधि के हेतु धनतेरस से ग्यारस तक पटाखों की बिक्री हेतु अस्थायी लाइसेंस जारी करने निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किया गया है

रिपोर्टर सतेंद्र जैन

जारी निर्देश के अनुसार पटाखों की फुटकर बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस ऑनलाइन माध्यम से ही जारी किए जाएंगे। इसके लिए इच्छुक आवेदकों को ‘एमपी सर्विस पोर्टल’ के माध्यम से आवेदन करना होगा।

अपर जिला मजिस्‍ट्रेट द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुये कहा गया है कि पटाखों की बिक्री के लिए ऐसे सुरक्षित स्थलों का चयन किया जाए, जो आबादी क्षेत्र से दूर हों। इन स्थलों का चयन संयुक्त रूप से किया जाएगा। चयनित स्थलों का सुरक्षा मानकों के आधार पर एक लेआउट (अभिविन्यास) भी तैयार किया जाय, जिसकी एक प्रति औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग को भी भेजना सुनिश्चित करें। इसके लिए आयुक्‍त नगर निगम सहित सभी एसडीएम को निर्देशित किया गया है।

पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए, सभी लाइसेंस और विस्फोटक परिसर की अनुमतियां केवल एलएसडीए मॉड्यूल के माध्यम से ही ऑनलाइन जारी की जाएंगी। उन्‍होंने सभी अधिकारियों को, जारी किए गए लाइसेंस की प्रतियां जिला कार्यालय में जमा करने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि उन्हें एलएसडीएम मॉड्यूल में अपलोड किया जा सके।
लाइसेंस के लिए आवेदकों को निर्धारित प्रारूप ए. ई. 5 में आवेदन करना होगा। इसके साथ 500 रुपये का बैंक चालान (मद-0070-60-103) संलग्न करना अनिवार्य है। आवेदन प्राप्त होने के बाद, संबंधित अधिकारी द्वारा जांच और सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर ही अस्थाई लाइसेंस जारी किया जाएगा।

ntvtime

Share
Published by
ntvtime

Recent Posts

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

5 minutes ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

19 minutes ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

28 minutes ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

28 minutes ago

इंदौर : फर्जी 10वीं की मार्कशीट से 30 साल तक पुलिस की नौकरी, ASI कौशलेंद्र सिंह पर FIR

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस रेडियो प्रशिक्षण स्कूल में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक पर धोखाधड़ी…

36 minutes ago

IndiGo Server Down: इंडिगो का सर्वर फिर क्रैश, टिकट बुकिंग, ऐप लॉगिन और पेमेंट ठप; एयरपोर्ट्स पर लंबी कतारें

तकनीकी खामी से इंडिगो का सर्वर फिर धड़ाम, ऑनलाइन सेवाएं ठप; एयरपोर्ट्स पर मैनुअल चेक-इन…

46 minutes ago