Home मध्य प्रदेश पीथमपुर थाना सेक्टर 1 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7.5 लाख रुपये की...

पीथमपुर थाना सेक्टर 1 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7.5 लाख रुपये की 10 चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

0

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ थाना सेक्टर 1 पुलिस को वाहन चोरी के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 10 दोपहिया गाड़ियां बरामद की हैं। जब्त किए गए वाहनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 7.5 लाख रुपये बताई जा रही है।

https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2026/10/1002336204.mp4

बाइक बेचने की फिराक में था आरोपीमामले का खुलासा करते हुए थाना सेक्टर 1 के टीआई प्रवीण ठाकरे ने बताया कि प्रधान आरक्षक राकेश कटारिया को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि एक युवक सेक्टर 1 क्षेत्र में चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना की तस्दीक के लिए तत्काल पुलिस टीम को रवाना किया गया और आरोपी को घेराबंदी कर धर दबोचा गया l

https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2026/10/1002336208.mp4

7-8 महीनों में चुराई थीं कई गाड़ियां

https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2026/10/1002336205.mp4

पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम ऋषिकेश डावर पिता श्रीराम डावर, निवासी नंदगांव (मानपुर) बताया। सघन पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने बीते 7-8 महीनों में सेक्टर 1 तथा आसपास के विभिन्न इलाकों से कई वाहन चुराए थे। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 10 दोपहिया वाहन जब्त किए हैं

https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2026/10/1002336207.mp4

पूर्व में भी दर्ज हैं चोरी के मामलेटीआई प्रवीण ठाकरे के अनुसार, आरोपी का पूर्व में भी चोरी की वारदातों में आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड (PR) पर ले रही है, ताकि क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा सके।

https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2026/10/1002336206.mp4

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version