Home मध्य प्रदेश पीथमपुर में मध्य प्रदेश शासन के निर्देश पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित,...

पीथमपुर में मध्य प्रदेश शासन के निर्देश पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, भाजपाइयों व नागरिकों ने उत्साहपूर्वक किया रक्तदान

0

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/मध्य प्रदेश शासन के निर्देशों के परिपालन में सिविल अस्पताल पीथमपुर द्वारा महाराणा प्रताप बस स्टैंड स्थित आश्रय स्थल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का औपचारिक शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वरिष्ठ नेता सुरेश पटेल द्वारा किया गया। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित इस शिविर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदान शिविर के दौरान सामाजिक सरोकार और प्रेरणादायक दृश्य भी देखने को मिले। भाजपा कार्यकर्ता राम बिरला ने अपने पुत्र के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले उनके बेटे को बीमारी के चलते खून की आवश्यकता पड़ी थी, तब अन्य शहरों से रक्त बुलवाकर और कई युवाओं द्वारा आकर रक्तदान किया था। उसी घटना से प्रेरित होकर उन्होंने आज स्वयं रक्तदान करने का निर्णय लिया।

https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2026/09/1002324810.mp4
https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2026/09/1002324817.mp4
https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2026/09/1002324809.mp4

वहीं, भाजपा के जिला मंत्री कुंदन पवार ने पितृ पक्ष के अवसर पर अपने पूर्वजों के निमित्त रक्तदान कर एक अनूठी मिसाल पेश की। शिविर की प्रगति और व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) डॉ. जोगिंदर सिंह डाबर ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महाराणा प्रताप बस स्टैंड स्थित आश्रय स्थल पर यह शिविर आयोजित किया गया है। बीएमओ डाबर ने बताया कि, शिविर की शुरुआत के पहले एक घंटे में ही लगभग 10 यूनिट रक्त एकत्र हो चुका है और रक्तदान की प्रक्रिया सुचारू रूप से लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम द्वारा सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर पूरी सतर्कता के साथ रक्तदान कराया गया।

https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2026/09/1002324819.mp4
सुभाष जायसवाल (जिला महामंत्री, भाजपा)
https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2026/09/1002324822.mp4
जोगेंद्र डाबर (ब्लॉक मेडिकल आफिसर)

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version