Explore the website

Looking for something?

Thursday, July 16, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeमहाराष्ट्रपेट में कोकीन की 84 गोलियां छिपाकर भारत आई युगांडा की महिला,...

पेट में कोकीन की 84 गोलियां छिपाकर भारत आई युगांडा की महिला, मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ा

पेट में कोकीन की 84 गोलियां छिपाकर भारत आई युगांडा की महिला, मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ा

मुंबई आशीष सिंह

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है, जो पेट में कोकीन छिपाकर मुंबई लेकर आई थी।

महिला यूगांडा से मुंबई आई थी और कस्टम अधिकारी ने विशेष जानकारी के आधार पर उसे रोककर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान महिला ने स्वीकार किया कि उसने कोकीन अपने पेट में छिपाकर रखा था।

महिला के पेट से 84 में से 32 गोलियां निकाली गई

कस्टम्स अधिकारियों के अनुसार, महिला की जांच के दौरान उसके पेट में मादक पदार्थों की पुष्टि हुई है। संदिग्ध महिला को कस्टम विभाग द्वारा कड़ी पूछताछ की गई। इस दौरान महिला ने स्वीकार किया कि उसने अपने पेट में 84 गोलियां छिपाकर रखी हैं, जो कोकीन से भरी हुई थीं। इन 84 गोलियों में से 32 गोलियां अब तक बाहर निकल चुकी हैं, जबकि बाकी की गोलियां अभी तक नहीं निकल पाई हैं। पूछताछ के बाद महिला को गिरफ्तार किया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

महिला को लाया गया अस्पताल

आज कोर्ट की अनुमति से उसे जे.जे. अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका मेडिकल करवाने के बाद इलाज किया जाएगा ताकि उसके पेट से बाकी ड्रग्स भी निकल जाएं और उसकी जान को कोई खतरा भी न रहे। अस्पताल में इलाज के बाद आरोपी को कानूनी प्रक्रियाओं के तहत आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले किया जाएगा। कस्टम विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) अभी उस शख्स की तलाश कर रही है, जिसने महिला को ड्रग्स दिया था और जिसे महिला ड्रग्स की डिलीवरी देने वाली थी।

एआईयू अधिकारियों का कहना है कि महिला को ड्रग्स की डिलीवरी करने के लिए भेजा गया था, और अब उन्हें यह पता लगाना है कि इस पूरे नेटवर्क के पीछे कौन है। जांचकर्ताओं का मानना है कि यह एक बड़े ड्रग ट्रैफिकिंग रैकेट का हिस्सा हो सकता है, जिसके तार विदेशों तक जुड़े हो सकते हैं। इस मामले में जल्द ही और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version