Explore the website

Looking for something?

Saturday, July 25, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

जिला चिकित्सालय डिण्डौरी में...

कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने तथा स्वास्थ्य विभाग की छबि धूमिल...

इंदौर में ड्राई फ्रूट...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) ग्राहक की शिकायत पर मालवा मिल स्थित दुकान से...

इंदौर में दो राज्यों...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) इंदौर में राजस्थान और मध्य प्रदेश पुलिस के बीच...

डॉक्टर की लापरवाही से...

शाहपुरा/डिंडौरी। विकासखंड शहपुरा के ग्राम कठौतिया निवासी एक पशुपालक ने मेहंदवानी पशु चिकित्सालय...
Homeदेशपैसे भी गए... विदेश भी नहीं जा पाया पति, लाखों की ठगी...

पैसे भी गए… विदेश भी नहीं जा पाया पति, लाखों की ठगी की शिकार हुई UP के इस जिले की दलित महिला

Bhadohi News: उत्तर प्रदेश में भदोही जिले की एक दलित महिला के पति को विदेश भेजने के नाम पर ढाई लाख रुपए की ठगी करने के एक मामले में यहां की एक विशेष अदालत के निर्देश पर आरोपी व्यक्ति और उसके पिता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि औराई थाना क्षेत्र में खेतल पुर गांव निवासी मैना देवी (30) ने भदोही की विशेष अदालत (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति) (एससी/एसटी) में चार मार्च, 2025 को एक याचिका दायर थी।

मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने बताया कि अदालत के निर्देश पर प्रयागराज के करैली थाना अंतर्गत जे. के. नगर निवासी मोहम्मद खालिद (50) और उसके बेटे राजू (25) के विरुद्ध मंगलवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318 (2) (धोखाधड़ी), 335 (झूठे दस्तावेज बनाना), 336 (2) (जालसाजी), 316 (2) (विश्वासघात), 352 (शांति भंग करने के इरादे से अपमानित करना) और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया।

विदेश भेजने के नाम पर भदोही की दलित महिला से ढाई लाख रुपए ठगे

उन्होंने बताया कि मैना देवी के पति प्रदीप कुमार को विदेश में एसी और कूलर बनाने वाली कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर खालिद और उसके बेटे राजू ने अपने खाते में मार्च, 2024 से जनवरी, 2025 के बीच 2 लाख रुपए हस्तांतरित करवाए थे। आरोपियों ने इसके अलावा 50,000 रुपए नकद भी लिए और विदेश जाने के लिए एक फर्जी टिकट दलित महिला के पति को भेजकर वीजा दिलाने के नाम पर 12, जनवरी 2025 को और एक लाख रुपए की मांग की।

अदालत के आदेश पर मामला दर्ज कर आगे की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई

मांगलिक ने बताया कि जब मैना देवी ने एक लाख रुपए नहीं देकर पूर्व में दिए गए 2 लाख रुपए वापस मांगे तो बाप-बेटे ने खुद को माफिया अतीक अहमद का आदमी बताते हुए पैसा लौटाने से मना कर दिया और महिला को जातिसूचक गालियां दीं। उन्होंने बताया कि अदालत के आदेश पर मामला दर्ज कर आगे की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी (औराई) को सौंपी गई है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version