Explore the website

Looking for something?

Thursday, July 16, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
HomeUncategorizedप्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न

भगवान श्री हनुमान जी महाराज एवं शक्ति रूपेण मां दुर्गा देवी जी की स्थापना श्री श्वेतेश्वर बैद्यनाथ धाम, मो.शिवपुरी मे सम्पन्न हुई l प्रथम दिन गौरी गणेश समेत समस्त देवी देवताओं का पूजन हवन कर कलश यात्रा भक्तों द्वारा निकाली गई l भव्य कलश यात्त्रा में सैकड़ो महिलाओं ने शामिल होकर पुण्य कमाया l द्वितीय दिन वेदी पूजन एवं मंडप प्रवेश, हवन इत्यादि कर देवी देवताओं का आवाहन किया गया l तृतीय दिवस में भगवान श्री हनुमान जी महाराज एवं शक्ति दाइनी मां दुर्गा जी की शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्ग के मंदिरों से प्राण प्रतिष्ठा करते हुए निकली l भगवान जी को रथ पर विराजमान कराकर गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा मुख्य मंदिरों से प्राण प्रतिष्ठा कराते हुए निकली l शोभा यात्रा मार्ग के विभिन्न स्थानों पर भक्तों द्वारा शीतल जल की व्यवस्था भी की गई l प्राण प्रतिष्ठा स्थापना महोत्सव के मुख्य आयोजक डॉ अश्वनी गुप्ता (प्रांत उपाध्यक्ष ,आरोग्य भारती , अवध प्रांत) एवं मंदिर ट्रस्टी श्रीमती मीरा श्रीवास्तव जी द्वारा प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत सभी भक्तों के लिए प्रसाद की भी उचित व्यवस्था कराई गई l स्थापना महोत्सव के इस कार्यक्रम में कृष्ण कुमार, आलोक शुक्ला, राम आशीष चौरसिया,मनोज रस्तोगी, दीपू, समेत तमाम भक्तों ने अतुलनीय सहयोग प्रदान किया l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version