( संवाददाता राहुल सेन )
बगड़ी/क्षेत्र के गांव गोलपुरा में एक बार फिर बिती रात तेंदुए ने रहवासी क्षेत्र में कुत्ते पर हमला किया। आवाज सुन ग्रामीणों के चिल्लाने पर तेंदुआ नालछा नदी की ओर भाग निकला। इधर शनिवार सुबह भी गांव की एक महिला को तेंदुआ दिखाई दिया इधर करीब 10 दिन पूर्व बकरी चरा रहे दो भाइयों पर तेंदुए ने हमला किया था। इसी के परिणाम स्वरूप संघर्ष करते हुए दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हुए थे। तब से लगाकर तेंदुए की मूवमेंट अभी क्षेत्र में लगातार बनी हुई है ग्रामीणों में भई का माहौल है इधर वन विभाग भी ग्रामीणों को सचेत करने में जुटा हुआ है।
ग्राम पंचायत भीलकुंडा के उप सरपंच अंतर सिंह गिरवाल ने बताया कि देर रात में घर के आंगन में तेंदुए ने कुत्ते पर हमला कर दिया। तेज आवाज सुन हम जाग गए बाहर निकल कर देखा तो तेंदुआ खड़ा हुआ था।इसी दौरान टोर्च की रोशनी के कारण तेंदुआ वहां से भाग निकला।
काफी बड़ा दिखाई दे रहा था तेंदुआ
उप सरपंच अंतर सिंह ने बताया कि तेंदुआ काफी खुखार दिख रहा था। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है। कि पूर्ण रूप से स्वस्थ तेंदुआ क्षेत्र में घूम रहा है। घटना के बाद से लगातार ग्रामीणों को क्षेत्र में तेंदुआ घूमते हुए दिखाई देता है। आज सुबह सोच करने के लिए गई अनीता पति छगन महिला को भी तेंदुआ घूमते हुए दिखाई दिया। महिला ने बताया कि नालछा नदी में बने कुए में पानी पिया। और झाड़ियां के पीछे चला गया।
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची पग मार्ग देखे गए
इधर तेंदुए की मूवमेंट की जानकारी लगने के बाद वन विभाग के वनकर्मी राकेश चौधरी के साथ वन समिति के लोग गांव में पहुंचे और मूवमेंट की स्थिति को देखा नालछा नदी की और तेंदुए के पग मार्ग भी देखे गए।लगातार तेंदुए की मूवमेंट, ग्रामीणों में भई का माहौल
गोलपुरा में एक सप्ताह पूर्व मवेशी चरा रहे दो भाइयों पर तेंदुए के हमले के बाद से लगातार तेंदुए की मूवमेंट नालछा नदी व गांव की ओर देखी जा रही है। लगातार तेंदुए की मूवमेंट के कारण ग्रामीणों में भई का माहौल है। मवेशियों को पानी पिलाने के लिए एक साथ एकत्रित होकर जा रहे हैं वहीं ग्रामीण बाहर निकलने में डर रहे हैं। वन विभाग द्वारा लगातार समझाइश दी जा रही है कि वह बाहर नहीं सोए एवं नालछा नदी वह वन परी क्षेत्र में नहीं जाए।
टीम गठित कर मौके पर नजर बनाए हुए हैं
मंडुवन परिक्षेत्र के रेंजर कमलेश प्रसाद मिश्रा ने बताया कि हमें लगातार उसे क्षेत्र में तेंदुए होने की जानकारी मिल रही है निश्चित रूप से वहां तेंदुआ है पग मार्ग दिखे तो रहे हैं लेकिन गर्मी और हार्ड जमीन होने के कारण पूरे नहीं देख पा रहे हैं लेकिन यह बात सही है कि वहां तेंदुआ विचरण कर रहा है हमने वन विभाग की टीम को सतत नजर बनाए रखने के लिए निर्देश दे दिए हैं वह नजर बनाए हुए हैं और ग्रामीणों को भी अलर्ट कर रहे हैं।
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More