( संवाददाता अविनाश तायवाड़े )
मुलताई। विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जाम में झर्री देव बाबा स्थल के पास ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित तालाब से बारिश के दौरान संग्रहित हुए पानी से इस भीषण गर्मी में भी ग्रामीणों को विस्तार के लिए तथा मवेशियों को पेयजल के लिए पानी मिल रहा है तथा तालाब के पास ही ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित निर्मल निर कूप से ग्राम में पेयजल योजना के लिए पानी सप्लाई किया जा रहा है। ग्राम पंचायत सरपंच संतोष पवार ने बताया कि झर्री देव बाबा के पास हमेशा चोटी, भंडारा एवं अन्य कार्यक्रम होते रहते हैं, किंतु यहां पर पानी की कोई व्यवस्था नहीं होने से कार्यक्रम अन्य जगहों पर किए जाते थे। उनके कार्यकाल में ग्राम पंचायत के द्वारा झर्री देव बाबा के पास जनपद पंचायत सीईओ मसराम सर सहायक ई ई मरकाम सर सहायक यंत्री श्रुति चौरे तथा उपन्यत्री श्री तरुण काल पांडे के मार्गदर्शन तथा ग्राम पंचायत के सभी पंचो के द्वारा इस स्थल पर निस्तारित तालाब व निर्मल निर कूप निर्माण कराया गया। जिससे ग्रामीणों को तालाब से निस्तार व मवेशियों को पेयजल उपलब्ध हो रहा है, निर्मल निर कूप से ग्रामीणों को पेयजल मिल रहा है, एवं देव स्थल पर विभिन्न कार्यक्रमों के लिए वर्ष भर जल उपलब्ध है, पास की पहाड़ियों पर ही ग्राम पंचायत के द्वारा भूजल स्तर की बढ़ोतरी के लिए सी टी आर का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है।
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More