एनटीवी टाइम न्यूज/ छतरपुर जिले के बड़ामलहरा जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रामटौरिया के गुल्लन खेरा गाँव में सोमवार सुबह 11 बजे एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते विभाग के लिए वर्षों से कार्यरत प्राइवेट कर्मचारी हरबल लोधी (40) की मौके पर ही करंट लगने से मौत हो गई। घटना से जहां पूरे गाँव में मातम पसरा है, वहीं ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हरबल लोधी ट्रांसफार्मर पर आवश्यक मरम्मत कार्य कर रहे थे। उन्होंने लाइन बंद कराने के लिए विभागीय कर्मचारियों को फोन भी किया था, लेकिन या तो शटडाउन ठीक से नहीं लिया गया या गंभीर लापरवाही के चलते अचानक लाइन चालू कर दी गई। जैसे ही हरबल ने तार को पकड़ा, उन्हें तेज करंट ने अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते उनका पूरा शरीर बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया हरबल मेहनती और जिम्मेदार इंसान था। इस दुर्घटना की जिम्मेदारी सीधे विभाग की है। हमारी आँखों के सामने एक बेकसूर की जान चली गई। अब उसके बच्चों का सहारा कौन बनेगा। घटना के बाद ग्रामीणों ने मौके पर ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह साधारण हादसा नहीं, बल्कि विभाग की लापरवाही का नतीजा है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि लापरवाह कर्मचारी पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और आश्रित को नौकरी दी जाए। लिहाजा इस घटना से परिवार में मातम है और इलाके में शोक की लहर है।
छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…
छिंदवाड़ा, 22 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई…
iPhone 18 Pro Launch Date in India: टेक जगत में ऐपल (Apple) की अगली फ्लैगशिप…
चेन्नई: तमिलनाडु की नवनिर्वाचित सरकार ने अपने चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में…
इंदौर: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर से एक बेहद चौंकाने वाली और डराने वाली…
बड़ा धमाका: न्यू-जेन Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 इस दिन होंगी लॉन्च, मिलेंगे ये…