छत्तीसगढ़ में कथावाचक आशुतोष चैतन्य को Satnami community controversy मामले में सशर्त जमानत मिल गई. Ashtosh Chaitanya arrest, विवादित religious remarks और वायरल वीडियो पर कोर्ट ने सख्त bail conditions लगाई हैं.
एनटीवी टाइम न्यूज/ सतनामी समाज पर टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार किए गए कथावाचक आशुतोष चैतन्य को आखिरकार जमानत मिल गई है. हालांकि अदालत ने उन्हें रिहाई के साथ कई शर्तें भी थमा दी हैं. खासकर ऐसी बातें दोबारा न कहने की, जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे. कथावाचक आशुतोष चैतन्य को सशर्त जमानत दिए जाने के बाद वह शाम 7 बजे सेंट्रल जेल से बाहर आए. रिहाई के तुरंत बाद वे सीधे मध्यप्रदेश के डिंडौरी रवाना हो गए.
अदालत ने जमानत के साथ साफ कहा है कि भविष्य में आशुतोष चैतन्य किसी भी ऐसे बयान से परहेज करेंगे, जिससे किसी समाज, वर्ग या समुदाय की भावनाएं आहत हों. इसके साथ ही उन्हें अपने आचरण को लेकर भी सावधान रहने की हिदायत दी गई है.
यह विवाद तब शुरू हुआ जब 11 नवंबर को बिलासपुर जिले में श्रीमद् भागवत कथा महापुराण के दौरान कथावाचक आशुतोष चैतन्य ने सतनामी समाज को लेकर अपमानजनक शब्द कहे. बयान का वीडियो सामने आने पर इसकी शिकायत तखतपुर पुलिस से की गई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
कथा के दौरान आशुतोष चैतन्य ने कहा था कि तखतपुर में कई गायें काटी जा रही हैं और जो पहले सनातनी थे, वे अब सतनामी हो गए हैं. उन्होंने सतनामी समाज को ‘मूर्ख’ बताते हुए उन पर गाय काटने के आरोप लगाए. यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल होते ही समाज में नाराजगी फैल गई
विवाद बढ़ने पर सतनामी समाज के लोग 12 नवंबर को बड़ी संख्या में तखतपुर थाने पहुंच गए. उन्होंने कथावाचक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए नारेबाजी की और थाने का घेराव किया. दबाव बढ़ने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की और 15 नवंबर को तखतपुर के कथा स्थल से आशुतोष चैतन्य को गिरफ्तार कर लिया.
बताया गया कि कथावाचक द्वारा कही गई बातें न केवल कथा के दौरान बोली गईं, बल्कि उनका वीडियो उनके यूट्यूब चैनल पर भी अपलोड किया गया था. वीडियो वायरल होने के बाद ही मामला तेजी से बढ़ा और समाज ने कार्रवाई की मांग की.
छिंदवाड़ा, 22 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई…
iPhone 18 Pro Launch Date in India: टेक जगत में ऐपल (Apple) की अगली फ्लैगशिप…
चेन्नई: तमिलनाडु की नवनिर्वाचित सरकार ने अपने चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में…
इंदौर: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर से एक बेहद चौंकाने वाली और डराने वाली…
बड़ा धमाका: न्यू-जेन Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 इस दिन होंगी लॉन्च, मिलेंगे ये…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) इंदौर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई; बिना लाइसेंस जियोस्टार समेत कई…