Explore the website

Looking for something?

Tuesday, March 3, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

थाना गाडासरई पुलिस की...

दिनांक 24/02/2026 की प्रातः थाना गाडासरई पुलिस को ग्राम बघरेली–धनौली के मध्य सड़क...

डिंडोरी जिले के शहपुरा...

जिसने समूचे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात...

इंदौर : सुरों से...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) इंदौर की सिंगिंग कॉप सोनाली सोनी ने पेश की...

भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, इंदौर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) भाजपा युवा मोर्चा द्वारा कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने...
Homeछत्तीसगढबीजापुर : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 22 नक्सली ढेर,...

बीजापुर : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 22 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बृहस्पतिवार सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 18 नक्सलियों को मार गिराया। इस घटना में एक जवान की जान भी चली गई। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 22 नक्सलियों को मार गिराया है। उन्होंने बताया कि बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में गंगालूर थाने से नक्सल विरोधी अभियान पर सुरक्षाबलों के संयुक्त दल को रवाना किया गया था।

बस्तर आईजी पी सुंदर राज ने पुष्टि करते हुए बताया कि अभियान के दौरान आज सुबह सात बजे से नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार गोलीबारी जारी है। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ 22 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। इस घटना में बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान भी मारा गया। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में मुठभेड़ और खोजी अभियान जारी है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version