हादसे में घायलों को निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल, तुरंत इलाज का दिया निर्देश
बुरहानपुर/इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर असीरगढ़ के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे को लेकर मची चीख पुकार के बीच विधायक मंजू दादू ने इंसानियत की मिसाल पेश की। दरअसल, इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर ग्राम असीरगढ़ के समीप उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार आयसर वाहन ने सामने से आ रही यात्री बस को टक्कर मार दी। यात्री बस खंडवा से बुरहानपुर की ओर जा रही थी। इसमें सवार 6 यात्री घायल हो गए।
इत्तफाक से उसी रास्ते से कार्यक्रम में जा रहीं नेपानगर विधायक मंजू दादू की नजर जैसे ही दुर्घटनाग्रस्त वाहन पर पड़ी, उन्होंने तुरंत काफिला रुकवाया और एक पल की भी देर किए बिना घायलों को अपने निजी वाहन से बुरहानपुर जिला अस्पताल भिजवाया। इतना ही नहीं, विधायक दादू ने अस्पताल प्रबंधन को फोन कर त्वरित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…
नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…