सीहोर : डैम में 4 दोस्त कर रहे थे मस्ती, पलक झपकते ही पानी में गायब हुए 2 लड़के,18 घंटे बाद मिले शव

सीहोर/मध्य प्रदेश के सीहोर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां भोपाल में अध्ययनरत 2 छात्रों की बिलकिस गंज थाना अंतर्गत कोलार डैम में डूबने से मौत हो गई। लगभग 18 घंटे बाद युवकों के शव निकालकर परिजनों को सौंप दिए गए हैं। अनोखे तरीके से पलक झपकते ही डूबने का लाइव वीडियो सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, छात्र अपने दोस्तों के साथ कोलार डैम में नहाने गए थे। जहां मौज मस्ती के बीच सभी दोस्तों ने डुबकी लगाई, डुबकी लगाते ही दो युवक अचानक पानी में गायब हो गए। दोस्तों ने तुरंत शोर मचाया। एसडीआरएफ, स्थानीय गोताखोरों और थाना बिलकिसगंज के बल के संयुक्त रेस्क्यू चलाया गया। लगभग 18 घंटे की मेहनत के बाद दोनों छात्रों के शव बरामद कर लिए गए। मृतकों की पहचान उज्जवल त्रिपाठी, पिता ओमप्रकाश त्रिपाठी (20) निवासी छतरपुर और प्रिन्स राज, पिता सुजय कुमार सिंह, (20) निवासी ग्राम जगतपुर, जिला- बांका (बिहार) रुप में हुई है। थाना बिलकिसगंज पुलिस द्वारा दोनों मृतकों की मर्ग कायमी कर नियमानुसार कार्यवाही पूर्ण की गई एवं शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…

2 minutes ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

17 minutes ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

29 minutes ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

40 minutes ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

2 hours ago

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, एक नवजात की मौत, 3 झुलसे; सर्जन न होने पर जबलपुर किया था रेफर

छिंदवाड़ा, 22 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई…

2 hours ago