दीपक तिवारी
लुधियाना: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को ‘फेक कॉइन ऐप’ मामले में लुधियाना डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई के बाद उन्हें बरी कर दिया है. अभिनेता सुनवाई के लिए सोमवार को वीडियो कॉल के जरिए लुधियाना कोर्ट में पेश हुए.
इससे पहले लुधियाना की ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास रमनप्रीत कौर की कोर्ट ने 29 जनवरी को सोनू सूद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था. कोर्ट ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित ओशिवारा पुलिस स्टेशन के एसएचओ को अभिनेता सोनू सूद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया था.
केस से सोनू सूद का नाम हटा
गौरतलब है कि आज केस की तारीख थी और सोनू सूद वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कोर्ट में पेश हुए और अपनी गवाही दी.सुनवाई के बाद उन्हें इस केस से बरी कर दिया गया है. फिलहाल इस मामले में किसी भी वकील ने कुछ भी कहने से मना कर दिया क्योंकि मामला हाई प्रोफाइल था, इसलिए वकीलों ने सिर्फ इतनी जानकारी साझा की कि सोनू सूद का नाम इस केस से हटा दिया गया है.
इससे पहले सोनू सूद को समन भी जारी किया गया था, जिसके बारे में उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर यह जानकारी शेयर की थी कि वह न तो इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं और न ही उनका इस कंपनी से कोई लेन-देन है. उन्होंने कहा था कि उनका नाम जानबूझकर मीडिया में उछाला जा रहा है.
क्या है पूरा मामला?
पूरा मामला ‘रकीजा कॉइन कंपनी’ से जुड़ा बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि कंपनी ने एक्टर को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था. मामले में पुलिस ने कई बार सोनू सूद को गवाह के तौर पर पेश होने के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया, इसलिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया.
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…
नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…