Tuesday, October 13, 2026

TOP NEWS

वोट चोरी’ मामले में...

'वोट चोरी' के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी गठबंधन (INDIA Bloc) को झटका. SC रजिस्ट्री ने राहुल गांधी और खड़गे की संयुक्त याचिका में निकालीं 14 तकनीकी खामियां, ₹220 कोर्ट फीस भी पाई गई कम. पूरी रिपोर्ट पढ़ें.

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय...

इंदौर में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने 500 गरबा आयोजकों को लव जिहाद के खिलाफ सुरक्षा कवच बनाने, भजनों पर गरबा करने और जल संरक्षण की शपथ दिलाई। पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा ने जनगणना 2027...

एफसीआर डॉ. सुमिता मिश्रा ने उपायुक्तों को छूटे हुए लोगों और दोहरी गणना...

Indore Jio-bp Petrol Diesel...

इंदौर में जियो-बीपी (Jio-bp) पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कीमतें अचानक बढ़ गई हैं। पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा हो गया है। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस बढ़ोतरी से ग्राहकों में भारी नाराजगी है। जानें पूरी खबर...
Homeबॉलीवुडबॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को कोर्ट से मिली राहत, घोटाले के मामले...

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को कोर्ट से मिली राहत, घोटाले के मामले में हुए बरी

दीपक तिवारी
लुधियाना: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को ‘फेक कॉइन ऐप’ मामले में लुधियाना डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई के बाद उन्हें बरी कर दिया है. अभिनेता सुनवाई के लिए सोमवार को वीडियो कॉल के जरिए लुधियाना कोर्ट में पेश हुए.
इससे पहले लुधियाना की ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास रमनप्रीत कौर की कोर्ट ने 29 जनवरी को सोनू सूद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था. कोर्ट ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित ओशिवारा पुलिस स्टेशन के एसएचओ को अभिनेता सोनू सूद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया था.
केस से सोनू सूद का नाम हटा
गौरतलब है कि आज केस की तारीख थी और सोनू सूद वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कोर्ट में पेश हुए और अपनी गवाही दी.सुनवाई के बाद उन्हें इस केस से बरी कर दिया गया है. फिलहाल इस मामले में किसी भी वकील ने कुछ भी कहने से मना कर दिया क्योंकि मामला हाई प्रोफाइल था, इसलिए वकीलों ने सिर्फ इतनी जानकारी साझा की कि सोनू सूद का नाम इस केस से हटा दिया गया है.

इससे पहले सोनू सूद को समन भी जारी किया गया था, जिसके बारे में उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर यह जानकारी शेयर की थी कि वह न तो इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं और न ही उनका इस कंपनी से कोई लेन-देन है. उन्होंने कहा था कि उनका नाम जानबूझकर मीडिया में उछाला जा रहा है.
क्या है पूरा मामला?
पूरा मामला ‘रकीजा कॉइन कंपनी’ से जुड़ा बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि कंपनी ने एक्टर को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था. मामले में पुलिस ने कई बार सोनू सूद को गवाह के तौर पर पेश होने के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया, इसलिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments