Thursday, July 31, 2025

TOP NEWS

जिला प्रशासन एवं वन...

डिंडौरी : 30 जुलाई, 2025जिला प्रशासन एवं वन विभाग द्वारा वनग्रामों में पात्र...

गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सीबीएसई बोर्ड, लखीमपुर खीरी में...

डायल 100 होगी बंद,...

मध्य प्रदेश में आपातकालीन सेवा देने वाली पुलिस की डायल 100 की जगह...

सागर : पीने के...

सागर शहर के मोतीनगर थाना के प्रभारी ने नशे के खिलाफ एक अलग...
HomeUncategorizedभव्य 'शौर्य तिरंगा यात्रा' का आयोजन, देशभक्ति में सराबोर हुआ पूरा नगर

भव्य ‘शौर्य तिरंगा यात्रा’ का आयोजन, देशभक्ति में सराबोर हुआ पूरा नगर

लखीमपुर खीरी में आज भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में एक भव्य “शौर्य तिरंगा यात्रा” का आयोजन किया गया। यह यात्रा भारत की वीर सेना के सम्मान में समर्पित थी, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की अखंडता और तिरंगे की शान को ऊँचा बनाए रखा है।

यात्रा की शुरुआत शाम 4 बजे विलोबी ग्राउंड से हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई एक विशाल जनसमूह के साथ आगे बढ़ी। इस अवसर पर पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और हर तरफ “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों की गूंज सुनाई दी।

इस ऐतिहासिक यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुनील सिंह, विधायक श्री योगेश वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, एमएलसी डॉ. पवन सिंह चौहान सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

तिरंगे की शान में निकली यह यात्रा ना सिर्फ वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि थी, बल्कि पूरे नगर को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर गई।

जय हिंद! जय भारत!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments