Home देश भारत-पाक तनाव के बीच गृह मंत्रालय ने मीडिया चैनलों के लिए जारी...

भारत-पाक तनाव के बीच गृह मंत्रालय ने मीडिया चैनलों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?

MHA ने भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच मीडिया चैनलों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है.

गृह मंत्रालय (MHA) ने शनिवार को सभी मीडिया चैनलों के लिए एक सलाह जारी की है. इसमें कहा गया है कि मीडिया कम्युनिटी अवेयरनेस ड्राइव के अलावा अपने प्रोग्रामों में नागरिक सुरक्षा हवाई हमले के सायरन की आवाज का इस्तेमाल न करे.

MHA का यह आदेश भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और भारतीय क्षेत्र में पाकिस्तान द्वारा ड्रोन हमलों के बीच आया है, जिसके कारण अधिकारियों को जनता की सुरक्षा के लिए हवाई हमले के सायरन और ब्लैकआउट जारी करने पड़े. बता दें कि भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकी ढांचों पर किए गए सैन्य हमलों के बाद पाकिस्तान ड्रोन और मिसाइलें लॉन्च कर रहा है.

भारत-पाक के बीच तनाव बढ़ा

भारत और पाकिस्तान के बीच गुरुवार शाम को तनाव पिछले कई सालों में उस समय सबसे ज्यादा बढ़ गया था, जब जम्मू, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों से पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइल हमले की खबर आई, जिसे इंडियन डिफेंस सिस्टम ने विफल कर दिया, जिसके बाद ब्लैकआउट लागू किया गया, प्रभावित शहरों में हवाई हमले के सायरन बजाए गए.

पाकिस्तान का ड्रोन हमला

इस दौरान हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच को बीच में ही रोक दिया गया. यह सब 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में इस्लामाबाद में नौ आतंकी ठिकानों पर नई दिल्ली द्वारा किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सैन्य हमलों के एक दिन बाद हुआ. इतना ही नहीं शुक्रवार शाम को भी पाकिस्तान ने जम्मू और कश्मीर से लेकर गुजरात तक भारत में 26 स्थानों को निशाना बनाते हुए ड्रोन हमलों की एक नई लहर शुरू की.

दुश्मन के प्रयास सफलतापूर्वक विफल

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि एयरपोर्ट सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के दुश्मन के प्रयासों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया. भारत ने शनिवार को भी पाकिस्तानी सेना की उकसाने वाल और एस्कीलेशन वाली कार्रवाइयों का जवाब दिया.

एक प्रेस वार्ता में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शनिवार सुबह कहा कि इस्लामाबाद जम्मू-कश्मीर और पंजाब में निर्दोष लोगों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के लिए एक अनियंत्रित अभियान चला रहा है.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version