भिंड : Exam में फेल करने की धमकी देकर छात्रों के साथ शिक्षक करता था गंदा काम, शिकायत के बाद सामान समेट कर भागा

  • जवाहर नवोदय विद्यालय के कंप्यूटर शिक्षक की घिनौनी हरकतों के शिकार हुए नाबालिग छात्रों ने 23 मार्च को स्कूल काउंसलर को आपबीती सुनाई. परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर छात्रों का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी शिक्षक पोल खुलते ही वहां से भाग निकला.

भिंड जिले के जवाहर नवोदय स्कूल के 7 नाबालिग छात्रों ने स्कूल के कंप्यूटर शिक्षक पर शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है. रौन बिड़खरी में स्थित जवाहर स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों ने काउंसलर से बताया कि आरोपी शिक्षक एग्जाम में फेल करने की धमकी देकर पिछले 5 माह से उनकाा शारीरिक शोषण कर रहा था.

जवाहर नवोदय विद्यालय के कंप्यूटर शिक्षक की घिनौनी हरकतों के शिकार हुए नाबालिग छात्रों ने 23 मार्च को स्कूल काउंसलर को आपबीती सुनाई. परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर छात्रों का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी शिक्षक पोल खुलते ही वहां से भाग निकला.

क्लास 6 के 7 छात्रों ने कंप्यूटर टीचर की घिनौनी हरकतों की शिकायत की

मामला जिले के रौन थाना क्षेत्र में स्थित आवासीय जवाहर नवोदय का है, जहां पढ़ने वाले क्लास 6 के 7 छात्रों ने कंप्यूटर टीचर की घिनौनी हरकतों की शिकायत की है. पिछले पांच महीने से टीचर के घिनौने हरकतों के शिकार हुए छात्रों का आरोप है कि आरोपी शिक्षक एग्जाम में फैल करने की धमकी देकर उनके प्राइवेट पार्ट छूता था.

23 मार्च को पीड़ित छात्रों ने स्कूल काउंसलर से की शिक्षक की शिकायत

मामला संज्ञान में आने के बाद जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य बृजेश कुमार ने पीड़ित छात्रों से बात की और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया. काउंसलिंग के दौरान पीड़ित छात्रों ने प्रिंसिपल को शिक्षक की हरकतों के बारे में बताया तो प्रिंसिपल ने मामले की जांच के लिए स्कूल स्तर पर एक जांच कमेटी गठित कर दी.

स्कूल प्रबंधन की जांच कमेटी में नवंबर 2024 से 23 मार्च 2025 के बीच कंप्यूटर शिक्षक द्वारा 7 छात्रों के साथ किए गंदे आरोपों की पुष्टि हुई. जैसे ही आरोपी शिक्षक को पता चला कि उसके गंदे हरकतों की पोल खुल चुकी है, तो वह स्कूल से सामान समेट स्कूल से फरार हो गया.

प्राचार्य ने आरोपी कंप्यूटर शिक्षक के खिलाफ थाने में दर्ज कराया FIR

बुधवार को जांच कमिटी की रिपोर्ट मिलने और उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश के बाद प्रभारी प्राचार्य ने रौन पुलिस थाने में घटना की जानकारी देते हुए FIR दर्ज कराई है. जिस पर पुलिस मामले में विवेचना कर रही है. करीब 9 महीने पन्ना जिले के रहने वाले आरोपी शिक्षक संविदा पर नवोदय विद्यालय में बतौर पीजीटी कंप्यूटर साइंस तैनात हुआ था.

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

छिंदवाड़ा में सिस्टम की नाकामी: सड़क न होने से डोली में ढोई गई गर्भवती, पेट में ही मासूम की मौत; माँ ICU में भर्ती

संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…

18 minutes ago

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

2 hours ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

3 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

5 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

6 hours ago