Explore the website

Looking for something?

Monday, April 6, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

प्रधानमंत्री आवास योजना की...

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने मौका का किया निरीक्षण* शहपुरा:-  डिंडोरी जिले के...

शौचालय में बन रहा...

डिंडोरी जिले के शहपुरा जनपद क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला...

इंदौर : पुलिस थाना...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर की एरोड्रम थाना पुलिस ने क्षेत्र...

इंदौर : हाथीपाला में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ पुलिस थाना रावजी बाजार पर फरियादी मुख्तियार...
Homeविदेशभीषण भूकंप: म्यांमार में 20 की मौत, बैंकॉक में इमरजेंसी… पीएम मोदी...

भीषण भूकंप: म्यांमार में 20 की मौत, बैंकॉक में इमरजेंसी… पीएम मोदी ने बढ़ाया हर संभव मदद का हाथ

भारत में कहीं जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि तीव्रता अधिक होने के कारण म्यांमार में नुकसान हो सकता है। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग दहशत में आ गए। अधिकांश घर और दफ्तरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर आ गए।

म्यांमार और थाईलैंड में शुक्रवार को भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए। म्यांमार में तीव्रता 7.2 मापी गई, जबकि बैंकॉक में 7.7 तीव्रता रही। बैंकॉक में भारी नुकसान हुआ है। यहां इमरजेंसी लागू कर दी गई है। यहां से हैरान करने वाले वीडियो (नीचे देखिए) सामने आए हैं। चीन के शहरों में भी झटके महसूस हुए हैं।

बैंकॉक में भूकंप के झटके महसूस करने के बाद लोग सड़कों पर भागते दिख रहे हैं। एक बहुमंजिला इमारत के स्विमिंग पूल से पानी नीचे गिरते हुए भी देखा गया है। बैंकॉक में एक निर्माणाधीन इमारत के जमींदोज होने की वीडियो भी सामने आया है। म्यांमार में अब तक 20 लोगों के मारे जाने की सूचना है।

https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2025/03/ntvtime_india-20250328-0009.mp4

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत हर संभव मदद के लिए तैयार है। उन्होंने दोनों देशों के लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की है।

आसपास के देशों में भी असर

भूकंप की तीव्रता अधिक होने के कारण म्यामांर के आसपास के देशों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राजधानी दिल्ली और इससे सटे एनसीआर के इलाकों में भी भूकंप की सूचना है। हालांकि अभी भारत में भी झटके महसूस होने की पुष्टि होना बाकी है।

कोलकाता में भी हल्के झटके

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद शुक्रवार को कोलकाता और इंफाल में हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र मध्य म्यांमार में था, जो मोनीवा शहर से लगभग 50 किलोमीटर पूर्व में है।

कोलकाता और उसके आस-पास के इलाकों से हल्के झटके महसूस किए गए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, भूकंप के कारण शहर में संपत्ति या जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

मणिपुर में भूकंप के झटकों से इंफाल के थंगल बाजार के निवासियों में दहशत फैल गई, जहां कई पुरानी बहुमंजिला इमारतें हैं। हालांकि, पुलिस ने कहा कि अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है।

म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप के वीडियो

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version