Explore the website

Looking for something?

Friday, May 22, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

कटनी में भीषण सड़क...

कटनी के चाका बायपास ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े...

भोपाल : क्राइम ब्रांच...

भोपाल क्राइम ब्रांच ने पंजाब मेल ट्रेन से गांजा तस्करी कर पहुंचे 7...

इंदौर में फिल्मी अंदाज...

इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र स्थित गुलाब बाग पेट्रोल पंप पर बाइक सवार बदमाशों...

भोजशाला फैसले के बाद...

धार, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ द्वारा भोजशाला विवाद पर दिए...
Homeमध्य प्रदेशभोपाल : इश्क, बेवफाई और पिटाई ! पुलिस वाले के साथ पत्नी...

भोपाल : इश्क, बेवफाई और पिटाई ! पुलिस वाले के साथ पत्नी को देख पति ने खोया आपा..फिर जो हुआ…

राजधानी भोपाल से इश्क, बेवफाई और पिटाई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोलार थाना क्षेत्र निवासी सुनील पटेल ने पत्नी पर अवैध संबंध का आरोप लगाया है। शख्स ने कहा कि थाने में पदस्थ सिपाही उसका घर बर्बाद कर रहा है। साथ ही बीवी का शारीरिक उपयोग कर रहा है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पत्नी का देर रात सिपाही गिरिराज सिंह से मिलने का दावा किया गया। साथ ही पुलिसकर्मी की कपड़ा फाड़ कर पिटाई की गई।

दरअसल, घटना देर रात कोलार थाने में पदस्थ सिपाही गिरिराज के घर के सामने हुई है। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी से पुलिसकर्मी के अवैध संबंध है। महिला के पति ने पुलिसकर्मी पर उसका घर तोड़ने का आरोप लगाया। उसने कहा कि “सिपाही कोलार थाने में पदस्थ है। वहीं महिला कोलार थाने की शक्ति समिति की सदस्य है। इसी दौरान उनकी पहचान हुई और सिपाही का घर आना-जाना शुरू हो गया। जानकारी के मुताबिक, पति ने कई फोटो साझा किए हैं, जिसमें पत्नी और सिपाही के बीच पैसों का लेनदेन हुआ था।

वहीं इस मामले में महिला ने खुद पति के खिलाफ थाने में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस इसकी जांच कर रही है। वहीं सिपाही ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। लेकिन पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर लिया। महिला को भी हटा दिया गया जबकि सिपाही को छोला मंदिर थाने में अटैच कर दिया गया।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version