Explore the website

Looking for something?

Sunday, August 2, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

शहपुरा पुलिस की बड़ी...

पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी श्री आशीष खरे के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शहपुरा...

प्रदेश के पटवारियों की...

डिंडोरी। तहशील अध्यक्ष जागेश्वर परस्ते ने जानकारी देते हुई बताया कि  मध्यप्रदेश पटवारी...

एक पेड़ माँ के...

मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह...

जिला चिकित्सालय डिण्डौरी में...

कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने तथा स्वास्थ्य विभाग की छबि धूमिल...
Homeमध्य प्रदेशभोपाल : फ्लैट के कमरे में हिंदू युवती के साथ पकड़ा गया...

भोपाल : फ्लैट के कमरे में हिंदू युवती के साथ पकड़ा गया मुस्लिम युवक, दीपक नाम बता कर हिंदू लड़कियों से बनाता था संबंध

एनटीवी टाइम न्यूज भोपाल/ मध्य प्रदेश के भोपाल के अयोध्या नगर में शुक्रवार सुबह एक बड़ा मामला सामने आया, जब भवानी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक फ्लैट में दबिश देकर दानिश खान नाम के युवक को पकड़ा। युवक उस समय फ्लैट में मौजूद हिंदू युवती के साथ था।

सूत्रों के मुताबिक, संगठन को लंबे समय से जानकारी मिल रही थी कि दानिश अलग-अलग पहचान बताकर लड़कियों से संबंध बना रहा है। शुक्रवार सुबह पुख्ता जानकारी मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पहचान छिपाने की कोशिश

पकड़े जाने पर युवक ने अपना नाम दीपक यादव बताया, लेकिन पुलिस द्वारा दस्तावेज़ चेक किए जाने के बाद उसकी असली पहचान दानिश खान निकली।

फ्लैट में तीन युवतियां मौजूद

टीआई महेश लीलारे के अनुसार, फ्लैट में कुल 3 युवतियां मौजूद थीं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संगठन का आरोप

संगठन के सदस्य शुभम पांचाल का कहना है कि—

लंबे समय से दानिश द्वारा नाम बदलकर लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाने की जानकारी मिल रही थी। आज युवती के फ्लैट में आने की सूचना मिली, और दबिश देकर उसे पकड़ लिया।”

युवक-युवती की पृष्ठभूमि

दानिश खान — शाहजहानाबाद निवासी, मैकेनिक, साथ ही नर्सिंग की पढ़ाई भी करता है।

युवती — मूल रूप से शहडोल की रहने वाली, भोपाल में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है।

पुलिस अब युवक की पहचान, संबंध और उद्देश्य को लेकर विस्तृत जांच में जुटी है। मामला अब ‘लव-जिहाद’ एंगल से भी चर्चा में आ गया है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version