Sunday, April 5, 2026

TOP NEWS

प्रधानमंत्री आवास योजना की...

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने मौका का किया निरीक्षण* शहपुरा:-  डिंडोरी जिले के...

शौचालय में बन रहा...

डिंडोरी जिले के शहपुरा जनपद क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला...

इंदौर : पुलिस थाना...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर की एरोड्रम थाना पुलिस ने क्षेत्र...

इंदौर : हाथीपाला में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ पुलिस थाना रावजी बाजार पर फरियादी मुख्तियार...
Homeमध्य प्रदेशभोपाल में दुर्गा उत्सव पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश...

भोपाल में दुर्गा उत्सव पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश जारी

भोपाल में दुर्गा उत्सव पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश जारी

ब्यूरो रिपोर्टर सतेंद्र जैन दुर्गा उत्सव पर्व 2025 के दौरान भोपाल जिले में गरबा, डांडिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश जारी किए हैं। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट भोपाल द्वारा जारी आदेश में आयोजक समितियों को आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निम्नानुसार निर्देश जारी किये हैं।

  1. गरबा, डांडिया एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने वाली आयोजन समिति द्वारा किसी भी व्यक्ति को उनके बिना पहचान पत्र के सत्यापन किये बिना आयोजन स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  2. आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाना अनिवार्य होगा।
  3. आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम स्थल पर स्थापित पंडालों में अग्नि से बचाव हेतु अग्निशमन यंत्रों का पर्याप्त व्यवस्था तथा Fire Safety Norms का पालन किया जाना अनिवार्य होगा।
  4. आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था रखना अनिवार्य होगा।
  5. आयोजन समिति द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जाये कि किसी भी व्यक्ति द्वारा कार्यक्रम स्थल पर आयोजन के दौरान किसी भी संदिग्ध/आपत्तिजनक वस्तु/घातक हथियार नहीं ले जाया सकेगा और न ही उसका प्रयोग/प्रदर्शन कर सकेगा।
  6. आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम स्थल पर विद्युत सुरक्षा से संबंधित समस्त कार्य कराया जाना सुनिश्चित करेंगे एवं इस आशय का प्रमाण पत्र विद्युत विभाग से लिया जाना अनिवार्य होगा। उपरोक्तानुसार व्यवस्थाएँ सुनिश्चित नहीं किये जाने की स्थिति में नियम अनुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments