लोकेश शर्मा
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दुल्हन फिल्मी अंदाज में शादी के बाद दूल्हे की आंखों के सामने अपने आशिक के साथ भाग गई। मामला भोपाल के टीटी नगर थाना इलाके का है जहां बुधवार की रात एक मैरिज गार्डन में शादी का रिसेप्शन चल रहा था। गार्डन में दुल्हन की एंट्री से पहले ही उस वक्त हड़कंप मच गया जब दुल्हन गार्डन के बाहर से ही दूल्हे की आंखों के सामने अपने आशिक के साथ फरार हो गई।
मंगलवार को हुई थी शादी
दूल्हे का नाम आशीष रजक है जिसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी मंगलवार को गंजबासौदा की रहने वाली रोशनी सोलंकी से हुई थी। बुधवार को भोपाल में शादी का रिसेप्शन था। दुल्हन रोशनी रिसेप्शन के लिए तैयार होने ब्यूटी पार्लर गई थी लेकिन जैसे ही वहां से वापस मैरिज गार्डन पहुंची और करा से उतरी तभी एक कार आकर रूकी और उसमें सवार लोग रोशनी को खींचकर कार में बैठाकर ले गए। दूल्हे आशीष व अन्य लोगों ने उनका पीछा भी किया लेकिन पकड़ नहीं पाए। दूल्हे की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है।
बॉयफ्रेंड के साथ भागी दुल्हन
पुलिस के मुताबिक दुल्हन की तलाश में अलग अलग टीमें रवाना की गई हैं। उसकी मोबाइल लोकेशन भी ट्रेस की जा रही है। टीआई सुधीर अरजरिया ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि दुल्हन का गंजबासौदा के ही रहने वाले अनिकेत मालवीय नाम के युवक के साथ पिछले कुछ साल से अफेयर था। शादी से पहले और बुधवार को रिसेप्शन से पहले भी दोनों के बीच कई बार मोबाइल पर बात हुई है। जिससे यह साफ है कि दुल्हन पूरी प्लानिंग के तहत प्रेमी के साथ भागी है। मामले में प्रेमी अनिकेत के साथ राहुल और अशफाक नाम के युवकों के नाम सामने आए हैं। जिन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा।
दूल्हे के पिता बोले 10 लाख के जेवर ले गई
वहीं दूल्हे आशीष के पिता का कहना है कि दुल्हन रोशनी 10 लाख रुपए के जेवर लेकर भागी है। दुल्हन के पिता का भी मोबाइल बंद आ रहा है और उसके परिवार से भी कोई रिसेप्शन में नहीं आया इससे साफ है कि उन्हें पहले से इस सब के बारे में पता था। उन्होंने बताया कि शादी के बाद भी जब विदाई हो रही थी तब उनकी कार के चारों टायर पंचर कर दिए गए थे जिसके कारण बस से दूल्हा दुल्हन को लाना पड़ा था।
नई दिल्ली:अगर आप अपने मोबाइल फोन में नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड ऐप्स या किसी भी…
स्मार्टफोन क्रांति: भारत सरकार ने नोटिफाई की ₹62,500 करोड़ की नई मोबाइल मैन्युफैक्चरing स्कीम, कंपनियों…
UGC नियमों और आरक्षण के खिलाफ जंतर-मंतर पर बड़ा बवाल; पुलिस से झड़प के बाद…
संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…
Google AI Premium Offer: क्या है गूगल की नई योजना?Gemini Advanced and 2TB Cloud Storage:…
GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…