Categories: Uncategorized

भोपाल : सीनियर IPS मनीष शंकर शर्मा का निधन, एमपी में शोक की लहर

  • IPS Manish Shankar Sharma Passed Away : आईपीएस मनीष शंकर शर्मा का निधन हो गया है। दिल्ली में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव देह भोपाल स्थित निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।

आईपीएस मनीष शंकर शर्मा का निधन हो गया है। दिल्ली में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। मनीष शंकर शर्मा का पार्थिव देह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल लाया गया है। ई-5 स्थित निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। आईपीएस मनीष शर्मा स्पेशल डीजी रेल और पूर्व मुख्य सचिव कृपाशंकर शर्मा के बेटे थे। उनके चाचा डॉ. सीताशरण शर्मा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रहे हैं।

मनीष शंकर शर्मा का जन्म 11 मई 1966 को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में हुआ। उन्होंने इंदौर के डेली कॉलेज से स्कूलिंग और भोपाल स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद बिड़ला इंस्टीट्यूट, पिलानी से मार्केटिंग में एमबीए भी किया। मनीष शर्मा भारतीय पुलिस सेवा में 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी थे।

प्रतिष्ठित परिवार से नाता

मनीष शंकर शर्मा राज्य के प्रतिष्ठित परिवार से आते है। उनके पिता IAS कृपाशंकर शर्मा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव रह चुके हैं। एमपी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ सीताशरण शर्मा उनके चाचा हैं। मनीष शर्मा की माता शकुंतला शर्मा महिला आयोग की सदस्य, वनिता समाज की अध्यक्ष, आनंद विहार हायर सेकेंडरी स्कूल की अध्यक्ष,फैमली प्लानिंग एसोसिएशन मध्यप्रदेश की अध्यक्ष और IASOWA की अध्यक्ष रह चुकी हैं।

कई महत्वपूर्ण पदों पर दे चुके सेवा

उन्होंने मध्य प्रदेश में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। साल 1997-1998 में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत बोस्निया और हर्जेगोविना में सेवाएं दीं। जहां उन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। वे सुरक्षा निदेशक (एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया) और टी-बोर्ड ऑफ इंडिया के निदेशक भी रहे। मनीष शंकर शर्मा ने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, खंडवा, सतना और रायसेन जिलों में एसपी के रूप में भी कार्य किया।

विशेष पुरस्कार से सम्मानित

आईपीएस मनीष शर्मा को उनके जीवन में कई सम्मानों से नवाजा गया। उन्हें अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के सैन डिएगो शहर में विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। सैन डिएगो के महापौर केविन एल. फॉकनर ने 20 जुलाई को उन्हें सम्मानित करते हुए इस दिन को हर साल ‘मनीष शंकर शर्मा दिवस’ के रूप में मनाने का ऐलान किया था। उन्हें यूएस हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स का सर्टिफिकेट ऑफ स्पेशल कांग्रेशनल रिकग्निशन भी प्रदान किया गया था।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

10 minutes ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

1 hour ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

4 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

4 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

5 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

5 hours ago