मऊगंज के गडरा में एक घर के अंदर मिली पिता और दो बच्चों की लाशें, इसी गांव में पुलिस पर हुआ था हमला

मध्यप्रदेश के मऊगंज के गडरा गांव में एक घर के अंदर पिता और दो बच्चों की लाशें मिली हैं। घर के आस-पास रहने वालों को बदबू आ रही थी, उन्होंने पुलिस बुलवाकर दरवाजा तोड़ा तो अंदर कई दिनों पुरानी तीन लाशें टंगी हुई थीं। यह वही गांव है, जहां पुलिस पर हुए हमले में एक एएसआई की मौत हो गई थी।

मध्य प्रदेश के मऊगंज के गडरा गांव में एक घर के अंदर पिता और दो बच्चों की लाशें मिली हैं। घर के आस-पास रहने वालों को बदबू आ रही थी, उन्होंने पुलिस बुलवाकर दरवाजा तोड़ा तो अंदर कई दिनों पुरानी तीन लाशें मिलीं। इस घटना के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ये लाशें अवसेरी साकेत उम्र 60 वर्ष सहित उसकी 12 वर्षीय बेटी मूलर साकेत और 8 वर्षीय बेटे लाली साकेत की बताई जा रही हैं

तीनों की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई या स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और मौका मुआयना कर शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है।

दो बच्चों के साथ रहते थे

अवसेरी की पत्नी का पहले निधन हो चुका है औरे वे अपने दोनों बच्चों के साथ रहते थे। घटना की सूचना मिलने के बाद कलेक्टर संजय कुमार जैन के साथ पुलिस एसपी दिलीप कुमार भी गडरा गांव पहुंच गए हैं।

रीवा से फॉरेंसिक की टीम को घटनास्थल की जांच करने के लिए बुलाया गया है। पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घर कब से बंद था और उन्होंने औसेरी और उसके बच्चों को आखिरी बार कब देखा था।

गांव में मचा हड़कंप

गडरा गांव में एक साथ पिता बेटी और बेटे की लाश से मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही कलेक्टर एसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। बता दें की यह वही गांव है जहां बीते कुछ दिन पूर्व एक शख्स की हत्या के बाद ग्रामीणों का आक्रोश इस कदर फूटा था कि उन्होंने पुलिस बल के ऊपर हमला कर दिया। हमले में एक एएसआई की मौत हो गई थी, जिसके बाद से यह गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहा।

इनकी मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है यह साफ नहीं हो सका है। सभी शव डीकंपोज हो चुके हैं और दुर्गंध आने लगी है। फिलहाल स्थानीय जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और घटना के कारणों का पता लगाने सहित मामले की जांच के निर्देश दिए है।

इधर विवादित गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत की लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है और मामले को गांव में हुई पूर्व की घटना से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

छिंदवाड़ा में सिस्टम की नाकामी: सड़क न होने से डोली में ढोई गई गर्भवती, पेट में ही मासूम की मौत; माँ ICU में भर्ती

संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…

18 minutes ago

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

2 hours ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

3 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

5 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

6 hours ago