Friday, March 13, 2026

TOP NEWS

शहपुरा पुलिस ने हत्या...

दिनांक 26.02.2026 को प्रार्थी अशोक झारिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप सरपंच ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए कलेक्टर को सोपा...

वैनगंगा नदी पुलिया के...

इलियास खान जिला गडचिरोली MHवैनगंगा नदी पुलिया के नीचे मिला 34 वर्षीय महिला का...

बिलगांव में धूमधाम से...

बैठक में तैयारियों पर चर्चा, आसपास के साहू बाहुल्य गांवों से स्वजातीय बंधुओं...
Homeधर्ममणिपुरः सामुदायिक झंडा लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद, पुलिस ने लगाया...

मणिपुरः सामुदायिक झंडा लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद, पुलिस ने लगाया कर्फ्यू

इंफाल/चुराचांदपुरः मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के कुछ हिस्सों में दो अलग-अलग जनजातियों के गांवों के बीच एक ‘‘विवादित क्षेत्र” में सामुदायिक झंडे फहराने को लेकर तनाव के मद्देनजर कर्फ्यू लगा दिया गया है। एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

मंगलवार को चुराचांदपुर उप-मंडल के वी मुनहोइह और रेंगकाई गांवों के बीच ‘‘विवादित क्षेत्र” में सामुदायिक झंडे फहराए जाने के बाद जोमी और हमार जनजातियों के बीच तनाव पैदा हो गया। मौजूदा स्थिति को देखते हुए, चुराचांदपुर के जिलाधिकारी धारुन कुमार ने दो गांवों और जिले के पूरे कांगवई, समुलामलान और संगाईकोट उप-मंडलों में कर्फ्यू लगा दिया।

हालांकि, अधिसूचना में कहा गया है कि लोगों को आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं तक पहुंच प्रदान करने के लिए 17 अप्रैल तक जिले के शेष क्षेत्रों में सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। अधिसूचना में कहा गया है कि बाद में छूट की समीक्षा की जाएगी तथा मौजूदा कानून-व्यवस्था के आकलन के आधार पर उसे अधिसूचित किया जाएगा। इस बीच, रेंगकाई और वी मुनहोइह के गांव के अधिकारियों ने चुराचांदपुर के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में एक बैठक की और लोगों से शांति बनाए रखने तथा सोशल मीडिया पर अफवाहें न फैलाने का आग्रह किया।

अधिकारियों ने बताया कि बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि दोनों गांवों के बीच भूमि विवाद के मुद्दे को प्राधिकारों द्वारा सुलझाया जाएगा। इससे पहले, 18 मार्च को चुराचांदपुर शहर में जोमी और हमार समुदायों के बीच झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे, जब एक व्यक्ति ने मोबाइल टावर से जोमी समुदाय का झंडा उतार कर जमीन पर फेंक दिया था।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments