मध्य प्रदेश में भारी बारिश के चलते बाढ़ के हालात हो गए हैं. यहां नदी-नाले और तालाब उफान पर है. पुल और सड़क तालाब जैसे दिखने लगे हैं. ऐसे में आम लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. हालांकि इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
MP Heavy Rain Alert: मध्य प्रदेश में भीषण बारिश हो रही है, जिससे प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. शिवपुरी में नाले को पार करते वक्त तीन युवक बाइक समेत बह गए. हालांकि पेड़ों की डालियों की जान से इनकी जान बच पाई. वहीं अशोकनगर में आरोन रोड पर सब्जी मंडी परिसर में 4 फीट तक पानी भर गया, जिसके चलते दुकानों में रखी सब्जियां बह गईं.
मध्य प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात
मध्य प्रदेश के चार जिलों में बाढ़ के हालात हो गए हैं, जिसमें छतरपुर, टीकमगढ़, अशोकनगर और गुना शामिल हैं.
MP के 35 जिलों में भारी बारिश
प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने 35 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. आज नीमच, मंदसौर, राजगढ़, आगर-मालवा, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी में भारी बारिश की आंशका जताई गई है. इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, धार सहित अन्य जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
मध्य प्रदेश में बारिश बनी ‘आफत’
छतरपुर में धसान नदी में पिकअप वाहन बह गया. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों ने गाड़ी का कांच तोड़कर अपनी जान बचाई. इधर, टीकमगढ़ जिले में भारी बारिश के चलते जमदार नदी के पुल पर 3 फिट पानी भर गया, जिसके चलते सटीकमगढ़-ललितपुर हाइबे का सम्पर्क टूट गया है. आधी रात को एक बार फिर तिघरा बांध के पांच गेट खोलें गए. छतरपुर में बन्ने नदी के पानी के तेज बहाव में 26 वर्षीय युवक बह गया. रेहटी झोलियापुर में सोलवी नदी के तेज बहाव में पूरा परिवार बह गया, तो वहीं कोलार डेम में नहाने उतरे कॉलेज के दो छात्र डूब गए.
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More