CM मोहन यादव का दुबई दौरा का दूसरा दिन, आज इन निवेशकों से करेंगे मुलाकात, नेटवर्किंग लंच में होंगे शामिल

CM Mohan Yadav Dubai visit: मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव उद्योग जगत, वैश्विक कंपनियों के साथ संवाद करेंगे. इस दौरान सीएम उद्योग, टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल, ग्रीन एनर्जी और पर्यटन सहित अन्य क्षेत्रों में निवेश को आकर्षित करने की कोशिश करेंगे.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की आज भारतीय कोंसुल जनरल से शिष्टाचार भेंट होगी, जहां वह यूएई में भारत के व्यापारिक हितों और सहयोग की दिशा में चर्चा करेंगे. इसके अलावा इंडस एंटरप्रेन्योर्स के चेयरमैन पी.के. गुलाटी से मुलाकात कर स्टार्टअप और नवाचार के क्षेत्र में संभावनाओं पर संवाद करेंगे. सीएम यादव एमिरेट्स एयरलाइंस के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित बैठक में एयर कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स को मजबूत करने पर भी चर्चा करेंगे.

JITO के प्रतिनिधियों से मिलेंगे CM

मुख्यमंत्री ग्रू एनर्जी जैसी ग्रीन एनर्जी कंपनी और जैन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संगठन (JITO) प्रतिनिधियों से मिलेंगे और विकास से जुड़े विषयों पर मध्यप्रदेश की प्राथमिकताएं साझा करेंगे. वहीं दोपहर बाद मुख्यमंत्री यूएई के विदेश व्यापार मामलों के मंत्री थानी बिन अहमद अल ज़ियोदी से मुलाकात करेंगे. यह बैठक भारत-यूएई के बीच द्विपक्षीय व्यापार सहयोग को नई दिशा देगी.

नेटवर्किंग लंच में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव

सीएम यादव टेक्समस एसोसिएशन परिसर का दौरा करेंगे और दुबई टेक्सटाइल सिटी में टेक्सटाइल उत्पादन व निर्यात गतिविधियों का अवलोकन करेंगे. इस दौरान एक इंटरेक्टिव सत्र और नेटवर्किंग लंच में शामिल होंगे, जहां मध्य प्रदेश के टेक्सटाइल सेक्टर की क्षमताएं और पीएम मित्रा पार्क जैसी योजनाएं प्रस्तुत की जाएंगी.

इनसे सीएम यादव करेंगे मुलाकात

सीएम मोहन यादव लुलु ग्रुप, सराफ डीजी, ईसा एआई अल गुरैर ग्रुप, गल्फ इस्लामिक इन्वेस्टमेंट्स, जी42 इण्डिया और टाटा संस मिडिल ईस्ट जैसी बड़ी कंपनियों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों से मिलेंगे और प्रदेश में निवेश के क्षेत्र तय करेंगे. इस दौरान गल्फ महाराष्ट्र बिजनेस फोरम और एमआईडीसी के साथ होने वाली चर्चा में आपसी सहयोग की नई संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी.

समापन इन्वेस्ट मध्य प्रदेश दुबई बिजनेस फोरम एंड नेटवर्किंग डिनर के साथ होगा, जिसमें सीएम निवेशकों को संबोधित करेंगे और उन्हें मध्य प्रदेश के उद्योग परिदृश्य के साथ जुड़ने के लिए आमंत्रित करेंगे. इस कार्यक्रम में पर्यटन क्षेत्र में निवेश को केंद्र में रखकर एक विशेष राउंडटेबल मीटिंग भी आयोजित की जाएगी.

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

बड़ा धमाका: न्यू-जेन Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 इस दिन होंगी लॉन्च, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

बड़ा धमाका: न्यू-जेन Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 इस दिन होंगी लॉन्च, मिलेंगे ये…

3 hours ago

इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: ZEEFLIX ऐप से बिना लाइसेंस कॉपीराइट कंटेंट प्रसारित करने वाला आरोपी गिरफ्तार

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) इंदौर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई; बिना लाइसेंस जियोस्टार समेत कई…

3 hours ago

Russia Ukraine War: यूक्रेन के शॉपिंग मॉल पर रूस का भीषण ड्रोन हमला, 16 की मौत, 130 घायल

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध एक बार फिर बेहद हिंसक मोड़ पर…

3 hours ago

India-Russia Defense Deal: पुतिन के दौरे पर हो सकती है महाडील, भारत को Su-57 फाइटर जेट मिलने की संभावना

भारत-रूस डिफेंस डील: पुतिन के दौरे पर लग सकती है मुहर, वायुसेना को मिलेंगे घातक…

3 hours ago

जाम घाट में बड़ा हादसा टला: 51 छात्रों और शिक्षिका से भरी बस के ब्रेक फेल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के कोपरगांव की यूनिवर्सिटी के 51…

4 hours ago