महापौर ने किया रेसकोर्स रोड का औचक निरीक्षण

महापौर ने किया रेसकोर्स रोड का औचक निरीक्षण

डेली वॉकरों से की चर्चा, सड़क को वॉकिंग स्ट्रीट बनाने की योजना

इंदौर। शहर की सड़कों और स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शुक्रवार तड़के सुबह रेसकोर्स रोड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही स्टॉम वॉटर लाइन की स्थिति पर भी स्थानीय ज़ोनल अधिकारियों से विस्तारपूर्वक जानकारी ली।

महापौर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुबे का बगीचा क्षेत्र और सब्जी मंडी परिसर का भी अवलोकन किया। यहाँ शेड लगाने और नए कम्युनिटी हॉल के निर्माण को लेकर स्थल का निरीक्षण किया गया। महापौर ने कहा, “नागरिक जिस जोश और उत्साह के साथ स्वच्छता व्यवस्था का साथ दे रहे हैं, वही जोश बनाए रखें।महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की सफाई के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

औचक दौरे के दौरान डेली वॉकरों में उत्साह देखने को मिला। वॉकरों ने महापौर से सीधे संवाद कर सफाई व्यवस्था, पार्किंग की समस्या और पैदल चलने के सुरक्षित मार्ग जैसे विषयों पर सुझाव दिए। महापौर ने उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि नगर निगम नागरिकों के सुझावों को प्राथमिकता से लागू करेगा।

महापौर ने इस अवसर पर घोषणा की कि रेसकोर्स और पलासिया को जोड़ने वाली सड़क को वॉकिंग स्ट्रीट के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस कदम से सुबह और शाम के समय बड़ी संख्या में टहलने आने वाले नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा। “वॉकिंग स्ट्रीट न केवल स्वास्थ्यप्रेमियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी, बल्कि यह क्षेत्र शहर की सौंदर्यता और पहचान को भी नई ऊँचाई देगा,” महापौर ने कहा।

निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य अश्विनी शुक्ल और नंदकिशोर पहाड़िया सहित निगम अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए और स्टॉम वॉटर लाइन की सुचारू निकासी के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जाए।

साथ ही महापौर द्वारा मालवा मिल निर्माणाधीन पुल का भी निरीक्षण कर जानकारी ली वर्तमान में संबंधित पुल की दूसरी स्लैब भरने का काम शुरू कर दिया गया है आगामी दिनों इस ब्रिज को पूर्ण कर क्षेत्रिय नागरिकों को समर्पित करने की बात कही इस अवसर पर एमआईसी राजेन्द्र राठौर सभापति मुन्नालाल यादव सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे

ntvtime

Recent Posts

छिंदवाड़ा में सिस्टम की नाकामी: सड़क न होने से डोली में ढोई गई गर्भवती, पेट में ही मासूम की मौत; माँ ICU में भर्ती

संवाददाता महेश राठौड़ छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं…

1 hour ago

GST Registration New Rules: फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा जीएसटी नंबर; सरकार ने बदली नीति

GST Registration: अब मात्र 3 दिनों में मिलेगा जीएसटी नंबर, केंद्र सरकार बदलने जा रही…

3 hours ago

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

4 hours ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

7 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

7 hours ago