महिला से 2500 रुपए छीने, थप्पड़ बरसाए, परिवार को पीटा,

भरतपुर जिले में खुले आम हो रही गुंडागर्दी पुलिस प्रशासन मौन

महिला से 2500 रुपए छीने, थप्पड़ बरसाए, परिवार को पीटा, खाना देने हॉस्पिटल गए व्यक्ति के हाथ-पैर तोड़े, 3 लोग घायल

भरतपुर जिले में चिकसाना क्षेत्र के नगला बरेला गांव में एक दबंग ने रास्ते चलती महिला अनिता पत्नी दिनेश से 2500 रुपए छीन लिए, विरोध किया तो उस पर थप्पड़ बरसाए, बचाव में आए परिवार को भी पीटा, सभी को हॉस्पिटल भर्ती कराया, उन्हें खाना देकर लौट रहे व्यक्ति के भी दबंगो ने हाथ-पैर तोड़ डाले, हमले में परिवार के 4 सदस्य घायल हो गए, एक ही हालत गंभीर, भरतपुर के आरबीएम हॉस्पिटल में सभी का इलाज जारी।

पीड़ित दिनेश ने बताया कि मेरी पत्नी अनीता गांव में ही रहने वाले सुनील से मजदूरी के पैसे लेकर लौट रही थी कि रास्ते में उसे आरोपी देवा (20) ने रोक लिया। देवा गांव में ही दूध का व्यापार करता है तथा दिनेश का पड़ोसी है। देवा ने अनिता से पैसे मांगे जिसपर मना करने पर देवा उसे गालियां देने लगा और थप्पड़ बरसा दिए जिससे उसके चेहरे पर चोट आ गई साथ ही उससे 2500 रुपए भी छीन लिए। अनिता ने घर पहुंचकर परिजन को घटना के बारे में बताया। पति दिनेश और परिवार के लोग देवा के घर जा रहे थे तो रास्ते में देवा और परिवार के लोग हाथ में लाठी-डंडे और अन्य हथियार लिए मिले। आरोपियों ने उनपर हमला कर दिया जिसमें दिनेश का भाई राजकुमार, भतीजा विपिन और चाचा महेंद्र को गंभीर घायल हो गए। हमले के बाद देवा और उसके परिजन मौके से फरार हो गए।

हमले में घायल हुए परिवार के सदस्यों का आरबीएम हॉस्पिटल भर्ती कराया गया। गुरुवार दोपहर को परिजन को हॉस्पिटल में खाना देकर लौट रहे दिनेश के भाई सुभाष को देवा ने अपने साथियों के साथ रास्ते में रोक लिया। सुभाष को महाराजा सूरजमल कॉलेज के सामने पकड़ कर देवा और उसके साथियों ने बेरहमी से मारपीट कर सुभाष के दोनों हाथ और दोनों पैर तोड़ दिए।

ntvtime

Recent Posts

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

53 minutes ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

1 hour ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

2 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

2 hours ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

2 hours ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

2 hours ago